2 नंवबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म जय भीम इन दिनों चर्चा में है। फिल्म के दृश्यों पर शुरू हुआ विवाद खत्म ही नही हो रहा है। हाल ही मं वन्नियार संगम के प्रदेश अक्ष्यक्ष ने अभिनेता सूर्या, ज्योतिका, अमेजन प्राइम वीडियो और फिल्म 'जय भीम' के निर्देशक टीजे ग्नानवेल को कानूनी नोटिस भेजा जिसमें उन्होंने मांग की है कि फिल्म के निर्माता समुदाय से माफी मांगें और उन सभी दृश्यों को हटाएं जिन्हें उन्होंने मानहानिकारक बताया है।
सूर्या को मिल रही धमकी
इसके साथ ही उन्होंने और एक हफ्ते के भीतर मुआवजे के रूप में पांच करोड़ रुपये देने की मांग की। वहीं अब सूर्या के घर पर पुलिस तैनात हो चुकी है क्योंकि फिल्म के कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताते हुए लोग अभिनेता को धमकी दे रहे हैं। फिलहाल टी नगर स्थित उनके घर के बाहर पांच पुलिसकर्मी हथियारों के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात हैं।