फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: गोविंदा और सुनीता आहूजा का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- 'हीरो नंबर वन नहीं, जोरू के गुलाम' हो  

Sat, 09 Oct 2021 06:21 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनीता आहूजा आराम से बैठी हैं और गोविंदा को ऑडर देकर अपने सभी काम करवा रही हैं। सुनीता कभी चीची से कपड़े इस्तरी करवा रही हैं, तो कभी फ्रूट्स खा रही हैं।
विज्ञापन
गोविंदा और सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। यह वीडियो द कपिल शर्मा शो का है, जहां गोविंदा अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। कपिल शर्मा ने वहां गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता को उनका पुराना वीडियो दिखाया था, जिसे देखकर दोनों ही खूब हंस रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनीता आहूजा आराम से बैठी हैं और गोविंदा को ऑडर देकर अपने सभी काम करवा रही हैं। सुनीता कभी चीची से कपड़े इस्तरी करवा रही हैं, तो कभी फ्रूट्स खा रही हैं। गोविंदा जिस तरह से भाग-भाग कर पत्नी का काम कर रहे, उसे देखकर लोग मजाक बना रहे हैं। वीडियो में गोविंदा और सुनीता आहूजा  एंजॉय कर रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘तुम तो धोखेबाज हो’ गाना बज रहा है।

विज्ञापन


इस वीडियो को देखकर यूजर कह रहे हैं  कि गोविंदा ‘हीरो नंबर वन’ नहीं, बल्कि ‘जोरू के गुलाम’ बन चुके हैं।  एक यूजर ने टिप्पणी की है, दोनों की जोड़ी खूबसूरत है। इस वीडियो में गोविंदा और सुनीता आहूजा के प्रशंसक अपनी-अपनी टिप्पणियां दे रहे हैं। यह वीडियो इतना मजेदार है कि लोग इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
 


 
विज्ञापन

यह वीडियो गोविंदा फेन पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है, पति हो तो ऐसा। गोविंदा और सुनीता बेस्ट जोड़ी हैं। गौरतलब है कि गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच के मतभेद किसी से छिपे नहीं है। गोविंदा की पत्नी अक्सर कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी को लेकर कुछ न कुछ बयान देती रहती हैं। वहीं, कृष्णा की पत्नी ने एक बार यहां तक कह दिया था कि वह सुनीता आहूजा को नहीं जानती? इस पर गोविंदा की पत्नी ने कहा था कि जब से बहू घर आई है, तभी से परिवार में मतभेद पैदा हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें