बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और फिल्म की कमाई अभी भी जारी है। एक तरफ जहां फिल्म अपने धुंआधार कलेक्शन को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। वहीं, दूसरी तरफ निर्देशक अनिल शर्मा ने फिल्म में सकीना के किरदार पर मेहनत करते हुए कई दिलचस्प खुलासे किए हैं।
'गदर 2' की सफलता का आनंद ले रहे अनिल शर्मा ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने पहली गदर फिल्म में सकीना की भूमिका निभाने के लिए उस दौर की कई लोकप्रिय अभिनेत्रियों से संपर्क किया था, लेकिन अलग-अलग कारणों से उनसे बात नहीं बन पाई थी। इसलिए उन्होंने अमीषा पटेल को गदर: एक प्रेम कथा की भूमिका के लिए चुना था। अनिल ने यह भी बताया कि अमीषा को इस भूमिका के लिए चुनना उनका अब तक का सबसे अच्छा फैसला रहा है।
Salman Khan: 'टाइगर के मैसेज' को मिले प्यार से गदगद हैं सलमान, फैंस को धन्यवाद दे फ्रेंचाइजी पर जताया गर्व
अमीषा को सकीना के किरदार के लिए तैयार को लेकर अनिल ने बताया कि अमीषा अपना सिर ऊंचा करके चलती थीं और वह सीन के लिए सही भूमिका में उन्हें लाने के लिए उनकी पीठ पर थप्पड़ मारते थे, क्योंकि उस समय की महिलाएं सिर झुका कर चलती थीं। अनिल ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने दो दिनों तक अमीषा का ऑडिशन लिया और फिर लगभग 10 अन्य लोगों के साथ उन्हें शॉर्टलिस्ट किया गया। उन्होंने कहा कि अमीषा चांद की तरह गोरी हैं, यही वे चाहते थे। हालांकि, उन्हें अपनी बोली को लेकर दिक्कत थी। अनिल ने सबसे मेहनती अभिनेत्री के रूप में अमीषा की प्रशंसा भी की।
आपको बता दें कि फिल्म ‘गदर 2’ में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और इसे ऑडियंस की सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली है।