फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manjot Singh : मनजोत सिंह ने 'एनिमल' और 'डंकी' को क्यों किया रिजेक्ट, अभिनेता ने खुद किया खुलासा

Wed, 27 Dec 2023 02:13 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'ओए लक्की लक्की ओए' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले मनजोत सिंह ने हाल ही में बताया कि उन्हें 'एनिमल' में काम करने का ऑफर दिया गया था।  
विज्ञापन
मनजोत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले मनजोत सिंह के लिए यह साल काफी लकी रहा है। इस साल उनकी 'ड्रीम गर्ल 2' और 'फुकरे 3' दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही हैं। पिछले कई वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय रहने वाले मनजोत सिंह अपनी फिल्मों के चुनाव को लेकर काफी सजग रहते हैं। पिछले दिनों एक बातचीत में 'फुकरे' स्टार ने बताया कि वे सिर्फ पर्दे पर दिखने के लिए फिल्में नहीं करते। अगर ऐसा होता तो आज वे इस साल की सबसे बड़ी हिट 'एनिमल' और 'डंकी' का हिस्सा बन चुके होते। आखिर उन्होंने इन फिल्मों को नहीं करने का फैसला क्यों किया, आइए जानते हैं। 
विज्ञापन


एनिमल का मिला था ऑफर
'ओए लक्की लक्की ओए' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले मनजोत सिंह कहते हैं, 'मुझे 'एनिमल' फिल्म ऑफर हुआ था। फिल्म में मेरा किरदार रणबीर कपूर के भाई का था। मैं उस किरदार के लिए डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा से मिला भी था और मैंने उनसे पूछा, सर आपको क्या लगता है कि यह रोल मेरे लिए सही है। खुद संदीप सर ने कहा, नहीं यार रोल कुछ खास नहीं है। उनसे बात करने के बाद मैंने 'एनिमल' फिल्म नहीं करने का फैसला लिया।'
Shahrukh Khan: 'सुहाना-आर्यन ने अपनी मर्जी से फिल्म लाइन चुनी', बच्चों के परफेक्ट करियर पर बोले किंग खान
विज्ञापन
विज्ञापन


डंकी में भी मिला था काम करने का प्रस्ताव
मनजोत आगे बताते हैं, 'डंकी' फिल्म में राजकुमार हिरानी ने उन्हें एक रोल ऑफर किया था। उस रोल के लिए मैंने ऑडिशन भी दिया था, लेकिन फिर राजकुमार सर ने कहा कि मैं उस सरदार वाले किरदार के लिए थोड़ा छोटा हूं। मैं फ्यूचर में राजकुमार हिरानी की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहूंगा और भगवान ने चाहा तो जल्द ही लीड रोल में भी नजर आऊंगा।' मनजोत सिंह अपनी कॉमेडी टाइमिंग और एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। उनकी फिल्मों की लिस्ट में 'फुकरे' 'ओए लक्की लक्की ओए' और 'उड़ान' जैसी फिल्में शामिल हैं।
Ananya Panday: 'खो गए हम कहां' को मिल रहे प्यार से खुश हुईं अनन्या, सोशल मीडिया पर लिखा थैंक यू नोट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें