फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ-जया की शादी के 40 सालः 5 रोचक किस्से

Mon, 03 Jun 2013 03:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आज अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी की सालगिरह है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर खुशी के इन लम्हों को शेयर किया है। शादी की सालगिरह पर आइए आपको बताते हैं कि कैसे बनी अमिताभ और जया की यह जोड़ी।
विज्ञापन


बिग बी ने लिखा, आज मेरी और जया की शादी की सालगिरह है। शादी को चालीस साल बीत गए। ये चालीस साल मेरे लिए एक सुखद लम्हें की तरह हैं। परिवार हमें शुभकामनाएं दे रहा है,'मैं बहुत खुश हूं।

अमिताभ और जया की पहली मुलाकात

जया बच्चन जब पुणे में फिल्म की पढ़ाई कर रही थीं तो उसी दौरान अमिताभ बच्चन अपनी पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' के लिए यहां आए। जया बच्चन उन्हें पहचानती थीं। जया बच्चन की सहेलियां अमिताभ को लंबू-लंबू कहकर चिढ़ा रही थीं लेकिन जया ने उन्हें संजीदगी से लिया। उनके मन में उस समय अमिताभ बच्चन की छवि, हरिवंशराय बच्चन के संस्कारी और सादगी पसंद बेटे की थी।
विज्ञापन


"लंबू" पर हुईं 'गुड्डी' फिदा

ऋषिकेश मुखर्जी ने अपनी फिल्म 'गुड्डी' के लिए पहले जया भादुड़ी के साथ अमिताभ बच्चन को कॉस्ट किया था। बाद में अमिताभ बच्चन को इस फिल्म से निकाल दिया गया। फिल्म इंडस्ट्री के जानकार मानते हैं कि अमिताभ के लिए एक जया के मन में एक तरह का प्रेम या सहानुभूति इसी घटना के बाद हुयी थी। इन दोनों में जान पहचान भी इसी तरह से हुई।

चुपके से रचा ली शादी

1973 में अमिताभ बच्चन और जया साथ-साथ 'अभिमान' फिल्म में नजर आए। इसी फिल्म के दौरान दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। वह इस फिल्म के बाद छुट्टी मनाने के लिए विदेश जाना चाहते थे। हरिवंशराय बच्चन ने साफ कह दिया कि यदि वह जया के साथ छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो उन्हें पहले उनसे शादी करनी होगी। एक बेहद सादे समारोह में 3 जून 1973 को अमिताभ और जया की हो गयी।

सिर्फ पांच बराती आए

अमिताभ की बारात में पिता सहित केवल पांच लोग आए थे। फिल्म इंडस्ट्री से केवल गुलजार थे। वधू की ओर से माता-पिता और बहनों के अलावा, अभिनेता असरानी और फरीदा जलाल बारात की अगवानी करने आए। शादी के बाद एक भव्य कार्यक्रम में पूरी फिल्म इंडस्ट्री को आमंत्रित किया गया था।

'शोले' के दौरान बनीं मां

शादी के बाद भी जया फिल्में करती रहीं। 'शोले' फिल्म के दौरान जया मां बनने वाली थीं। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद जया ने श्वेता को जन्म दिया। मां बनने के बाद जया कुछ समय फिल्मों से दूर रहीं। अभिषेक के होने के बाद जया धीरे-धीरे करके फिल्मों से दूर होती गयीं। फिल्मों से दूर रहने का फैसला बच्चन परिवार का सामूहिक फैसला था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें