अपने बयानों और हरकतों की वजह से चर्चा में रहने वाली पूनम पांडेय की पहली फिल्म 'नशा' की तारीख घोषित हो गयी है। पूनम इस फिल्म को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड फिल्म घोषित कर चुकी हैं।
पूनम पांडेय की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'नशा' की रिलीज डेट तय हो गयी है। यह फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी। इसे मल्टीप्लेक्सों के साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी रिलीज किया जाएगा।
इस फिल्म का पहला ट्रेलर जून के पहले सप्ताह में कभी भी लांच हो सकता है। यह जानकारी फिल्म के निर्देशक अमित सक्सेना ने शेयर की है।
अमित सक्सेना का कहना कि फिल्म लगभग बनकर तैयार हो गयी है। अब सिर्फ पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाकी है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
'नशा' फिल्म के पहले अमित सक्सेना जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु के साथ बोल्ड फिल्म 'जिस्म' बना चुके हैं।
'नशा' एक 18 साल के लड़के और 25 साल की लड़की के प्यार की दास्तान है। इस प्रेम कहानी को बोल्ड अंदाज में पेश किया गया है।