फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firing outside Salman House: पुलिस के हाथ लगी एक और सफलता, तापी नदी से एक पिस्तौल बरामद, दूसरी की तलाश जारी

Mon, 22 Apr 2024 09:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी में इस्तेमाल हुई एक पिस्तौल को मुंबई क्राइम ब्रांच ने बरामद कर लिया है। पुलिस को सूरत की तापी नदी से घटना को अंजाम देने वाली पिस्तौल के साथ कुछ जिंदा कारतूस भी मिले हैं।
विज्ञापन
सलमान खान, गोली चलाने वाले आरोपी - फोटो : इंस्टाग्राम, पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी की घटना के मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत की तापी नदी से अभिनेता के घर के बाहर फायरिंग में इस्तेमाल की गई एक पिस्तौल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक दूसरी पिस्तौल की तलाश अभी जारी है।

विज्ञापन

Ravi Kishan: बढ़ती जा रही हैं रवि किशन की मुश्किलें, इंसाफ की उम्मीद लिए अपर्णा सोनी पहुंचीं हाई कोर्ट

Trending Videos

10 राउंड गोलियां चलाने के थे निर्देश
इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर खुलासा किया गया था कि शूटरों के पास दो पिस्तौल थीं और उन्हें 10 राउंड गोलियां चलाने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने पिस्तौल को सूरत की तापी नदी में फेंक दिया था।

10 लोगों के बयान हो चुके हैं दर्ज
इस मामले में अब तक 10 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और यह प्रक्रिया अभी भी जारी है। हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपी विक्की गुप्ता को अपने साथ सूरत तापी नदी ले गई थी, जहां उसने पिस्तौल फेंकी थीं। जानकारी के मुताबिक पुलिस इस मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ सकती है।
Amar Singh Chamkila: अमरजोत की बड़ी बहन ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- चमकीला ने छुपाई थी अपनी पहली शादी की बात
विज्ञापन

दुबई से लौटे सलमान खान
इस घटना के बाद सलमान हाल ही में दुबई गए थे। इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वे मुंबई लौट चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अगले साल ईद पर सिकंदर नाम की फिल्म लेकर आने वाले हैं। इसका निर्देशन एआर मुर्गदास कर रहे हैं। 
Rajinikanth: ‘कुली’ से एक्शन का धमाका करने को तैयार रजनीकांत, टीजर ने बढ़ाई प्रशंसकों के दिल की धड़कन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें