फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पंडित शिवकुमार का निधन और ट्विटर पर भिड़े शशि थरूर-विवेक अग्निहोत्री, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Tue, 10 May 2022 08:10 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन - फोटो : Social media
भारतीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मुंबई में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। वह पिछले छह महीने से किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे और डायलिसिस पर थे। पं. शिव कुमार शर्मा के सचिव दिनेश द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पं. शिव कुमार शर्मा का निधन आज प्रातः 8 से 8.30 बजे के करीब हुआ था। वहीं उनका अंतिम संस्कार उनके आवास राजीव आप्स, जिग जैग रोड, पाली हिल, बांद्रा पर होगा। हालांकि अभी तक अंतिम संस्कार के समय की घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि पंडित शिव कुमार शर्मा का सिनेमा जगत में अहम योगदान रहा।

Pandit Shiv Kumar Sharma Death: संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन, पिछले छह महीनों से किडनी की समस्या से थे पीड़ित
विज्ञापन

2 of 10
ट्विटर वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की कहानी को दिखाया था, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की, जिसके बाद फिल्म को दुनिया भर में सराहा गया। लेकिन 'द कश्मीर फाइल्स' को सिंगापुर में बैन कर दिया है। वहां इस फिल्म को यह कहकर बैन किया गया है कि यह भड़काऊ और एकतरफा फिल्म है। सिंगापुर के इस कदम के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा, जिसका जवाब देते हुए निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर ने भी ट्वीट किए। इस मामले में दोनों ने ही शशि थरूर की दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर का जिक्र किया, जिस पर अब शशि थरूर ने भी जवाब दिया है।

The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर ने सुनंदा का नाम लिया तो भड़के थरूर, बोले- यह गलत है...
विज्ञापन

3 of 10
आश्रम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल का करियर लगातार फ्लॉप फिल्मों की वजह से डूबने की कगार पर था। ऐसे समय में उन्होंने ओटीटी की तरफ रुख किया जहां उनकी एक्टिंग का अलग अंदाज देखने को मिला। प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम ने उन्हें दोबारा वापसी करने में मदद की और नई पहचान दिलाई। इस वेब सीरीज का पहला और दूसरा भाग दर्शकों को काफी पसंद आया था। वहीं इसके तीसरे भाग का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फैंस की बेताबी को थोड़ा कम करते हुए सीरीज के मेकर्स ने इसकी छोटी सी झलक लोगों के साथ साझा की है।

Aashram 3: इंतजार हुआ खत्म, बॉबी देओल ने शेयर की आश्रम 3 की पहली झलक

4 of 10
cannes film festival 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
75वां कान्स फिल्म फेस्टिवल भारत के लिए काफी ज्यादा खास है। यह फेस्टिवल इस साल 17 मई से 28 मई तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत आधिकारिक कंट्री ऑफ ऑनर के तौर पर हिस्सा लेगा। इतना ही नहीं, इस फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन वाले दिन बॉलीवुड के कई कलाकार भारत की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में रेड कार्पेट पर चलने के लिए तैयार हैं। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भारत के इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। रेड कार्पेट पर नजर आने वाले कलाकारों में अक्षय कुमार, ए आर रहमान, मामे खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत कई हस्तियां शामिल हैं।

Cannes festival 2022: अनुराग ठाकुर के साथ रेड कार्पेट पर चलने के लिए तैयार बॉलीवुड के ये सितारे, सामने आई लिस्ट
विज्ञापन

5 of 10
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 का बज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अपनी रिलीज के बाद से ही यह फिल्म हर रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। कमाई को मामले कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी यश की यह फिल्म दुनिया भर में अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। फिल्म को देश-विदेश का दर्शकों की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है। ऐसे में अब इस फिल्म ने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। हाल ही में साउथ की यह ब्लॉक बस्टर फिल्म दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में प्रदर्शित की गई।

KGF Chapter 2: यश की फिल्म ने अपने नाम की एक और उपलब्धि, दक्षिण कोरिया में बनाया ये नया रिकॉर्ड
विज्ञापन

6 of 10
महेश बाबू - फोटो : Instagram
"मुझे लगता है कि बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता। इसलिए मैं वहां अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता।" यह बात दक्षिण सुपरस्टार महेश बाबू ने सोमवार को अपने प्रोडक्शन वेंचर 'मेजर' के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि पूरे देश में तेलुगू फिल्मों के ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन के साथ ही भारतीय सिनेमा के मायने बदल गए हैं। 'मेजर' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान महेश बाबू कहते हैं, 'मेरा उद्देश्य खुद को पैन इंडिया स्टार के रूप में पेश करना नहीं है, बल्कि दक्षिण की फिल्मों को देशभर में सफल बनाना है। मैं हमेशा से तेलुगू फिल्में करना चाहता था।

South Cinema VS Bollywood: 'बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता', हिंदी सिनेमा पर महेश बाबू ने दिया बड़ा बयान
विज्ञापन

7 of 10
सर्कस मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फिल्मों में उनके एक्शन सीन देखकर सिनेमाघरों में फैंस सीटियां और तालियां न बजाएं ऐसा हो नहीं सकता। रोहित शेट्टी ने अब तक बॉलीवुड को गोलमाल सीरीज, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंघम, सूर्यवंशी और सिंबा जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। रोहित शेट्टी की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। बॉलीवुड में रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सर्कस' है। उम्मीद की जा रही है कि इनकी हर फिल्म की तरह ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।

Cirkus: 'अंगूर' की रीमेक 'सर्कस' से सामने आया रणवीर का लुक, डबल रोल का होगा पहला डबल धमाल

8 of 10
हेलेन - फोटो : सोशल मीडिया
'पिया तू अब तो आ जा' और 'ये मेरा दिल यार का दीवाना' गाना सुनकर सिर्फ एक ही नाम याद आता है और वो है हेलेन। 60 और 70 के दशक में फिल्मों में अपने कैबरे डांस के लिए मशहूर हेलेन लंबे वक्त के बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। सलमान खान की स्टेपमॉम को आखिरी बार करीना कपूर के साथ फिल्म हिरोइन में देखा गया था। दिग्गज अभिनेत्री 84 साल की उम्र में फिल्म डेली बेली के निर्देशक अभिनव देव की ड्रामा वेब सीरीज 'ब्राउन' से वापसी करेंगी।  'ब्राउन' में करिश्मा कपूर भी लीड रोल में होंगी। इस सीरीज की कहानी अभीक बरुआ की किताब 'सिटी ऑफ डेथ' पर आधारित है।

Helen Comeback: 84 साल की उम्र में बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी हेलेन, करिश्मा कपूर के साथ आएंगी नजर

9 of 10
सुनील शेट्टी - फोटो : Instagram
कुछ दिनों पहले ही तंबाकू का ब्रांड प्रमोट करने के लिए अजय देवगन, अक्षय कुमार और शाहरुख खान को ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। अक्षय कुमार को लोगों ने इतनी खरी-खोटी सुनाई कि उन्हें माफी मांगने के साथ ही एड करने से मना कर दिया था। अभी हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने सड़क किनारे लगे पान मसाले के होर्डिंग का फोटो खींचकर तीनों स्टार को टैग किया, लेकिन उससे एक गलती हो गई। यूजर ने गलती से सुनील शेट्टी को टैग कर उन्हें 'गुटखा किंग' कह दिया, जिस पर अभिनेता ने फैन को करारा जवाब दिया और अपना चश्मा ठीक कराने की सलाह दे दी।

Pan Masala: सुनील शेट्टी को यूजर ने कहा 'गुटखा किंग' तो एक्टर ने लगा दी क्लास, बोले- ‘अपना चश्मा बदलवा’
विज्ञापन

10 of 10
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social media
बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने परिवार के साथ समय मिटा बिता रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री की बेटी 100 दिनों बाद अपने घर लौटी हैं। इस साल की शुरुआत में मां बनीं एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही काम से कुछ समय का ब्रेक लिया था। हालांकि, अब बेटी के घर वापस आते ही अब एक्ट्रेस ने फिर से अपने काम पर वापसी कर ली है। एक्ट्रेस ने इस बारे सोशल मीडिया पर जानकारी है।

Priyanka Chopra: बेटी की घर वापसी के बाद काम पर लौटीं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें