फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: फिल्म लम्हे को पूरे हुए तीन दशक, 20 दिन तक बिना शूटिंग के लंदन में रहे थे अनिल कपूर

Sat, 06 Nov 2021 07:53 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

4 नवंबर 1991 को रिलीज हुई फिल्म लम्हे को 30 साल हो चुके हैं। इस फिल्म में श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में वहीदा रहमान और अनुपम खेर भी थे। इस फिल्म को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन
श्रीदेवी और अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

4 नवंबर 1991 को रिलीज हुई फिल्म लम्हे को 30 साल हो चुके हैं। इस फिल्म में श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में वहीदा रहमान और अनुपम खेर भी थे। इस फिल्म को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के तीन दशक पूरे होने पर हाल ही में फिल्म अभिनेता अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का हिस्सा होने पर खुशी जताई। उन्होंने शूटिंग से जुड़ी पुरानी यादों को शेयर किया और अपनी एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की थी।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा था, कभी- कभी आपका इरादा किसी फिल्म के प्रति अच्छा होता है, तो यह हमेशा आपसे कुछ डिमांड करता है। मैंने फिल्म मेकर और स्क्रिप्ट को लेकर अपने कमिटमेंट को पूरा करने के लिए बहुत त्याग किया है। गौरतलब है कि यह फिल्म अपने जमाने की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी और इसे बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। इस वक्त अनिल कपूर अपनी फिल्म जुग जुग जीयो की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, नीतू कपूर और कियारा आडवाणी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी। फिल्म लम्हे को याद करते हुए एक बार अनिल कपूर ने बताया था कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी के पिता का निधन हो गया था। उस वक्त यश चोपड़ा ने उनसे लंदन में ही रुकने का निवेदन किया था।
 

विज्ञापन

अनिल कपूर का कहना था कि उस वक्त उन्हें मुंबई में दो फिल्मों की शूटिंग करनी थी। जिनमें उनके खुद के प्रोडक्शन की फिल्म ‘रुप की रानी चोरों का राजा’ की शूटिंग भी शामिल थी। ऐसे में उन्हें अपनी सारी डेट्स रद्द करनी पड़ी थी। जिससे उनको आर्थिक नुकसान हुआ था। अनिल कपूर का कहना था कि यह सब कमिंटमेंट पूरा करने के चक्कर में हुआ था। उन्होंने कहा, बिना शूटिंग के ही टीम को लंदन में रुकना पड़ा। उन्होंने कहा था, मैं बिना काम के 20 दिन तक लंदन में रुका रहा। होटल की जगह, मैं यश जी के एक दोस्त के घर रुका। यूनिट के अन्य लोग भी एक- दूसरे के रिश्तेदार के घर रुके। इस तरह हमने पैसे बचाए। जब श्रीदेवी लौटीं, तब लंदन की शूटिंग पूरी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें