फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fighter: शाहरुख खान को कैसा लगा था 'फाइटर' का ट्रेलर? निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने किया खुलासा

Tue, 23 Jan 2024 11:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'फाइटर' का ट्रेलर देखने के बाद किंग खान की प्रतिक्रिया कैसी रही? इसे लेकर हाल ही में फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने खुलासा किया है।
विज्ञापन
शाहरुख खान, फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' रिलीज के एकदम करीब है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ये फिल्म गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले रिलीज हो रही है। बीते वर्ष इसी तारीख को सिद्धार्थ आनंद फिल्म 'पठान' लेकर आए थे। शाहरुख खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब 'फाइटर' भी उसी दिन दस्तक देगी। इसके ट्रेलर पर शाहरुख खान की क्या प्रतिक्रिया रही है, इस बारे में हाल ही में खुद सिद्धार्थ ने खुलासा किया है।

विज्ञापन


शाहरुख खान ने की तारीफ
सिद्धार्थ आनंद ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान बताया कि शाहरुख खान को ट्रेलर काफी पसंद आया। निर्देशक ने आगे कहा कि जिस दिन ट्रेलर रिलीज हुआ था, उस दिन वे किंग खान से मिले थे। उन्हें ट्रेलर में विलेन का लुक और स्टंट काफी पसंद आए। शाहरुख खान ट्रेलर देखकर काफी प्रभावित हुए। गौरतलब है कि इस फिल्म में ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर भी नजर आएंगे।
Rajinikanth: हर साल राम मंदिर जाएंगे रजनीकांत, रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर खुद को बताया भाग्यशाली
विज्ञापन


एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन
फिल्म एडवांस बुकिंग को लेकर अभी से ध्यान आकर्षित कर रही है। भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, बलिदान और देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म की रिलीज में सिर्फ दो दिन बाकी हैं। एडवांस बुकिंग में आंकड़ों के मुताबिक ये फिल्म दो करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने जब से एडवांस बुकिंग शुरू कीं, उसके एक दिन बाद फिल्म के करीब 85,788 टिकट बिक गए और फिल्म ने 2.82 करोड़ रुपये का करोबार देशभर में किया है। 
विज्ञापन

Emergency: कंगना रणौत ने उठाया 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट से पर्दा, कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' से होगी टक्कर

व्यापक स्तर पर हो रही रिलीज
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म व्यापक स्तर पर रिलीज हो रही है। फिल्म के 7,537 शो चलेंगे और दर्शक 2डी, 3डी, आईमैक्स 3डी और 4डी में फिल्म का आनंद ले सकेंगे। बता दें कि फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर और संजीदा शेख भी नजर आएंगे। 

Akshay Oberoi: पीकू के बाद फाइटर के लिए साथ आए दीपिका पादुकोण-अक्षय ओबेरॉय, अभिनेता ने साझा किया अनुभव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें