फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 सितारों की कमाई जानेंगे तो हैरत में पड़ जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
ये वो सितारे हैं जिनकी बॉलीवुड में तूती बोलती है। हम आपको उन टॉप 10 बॉलीवुड हीरोज की जानकारी दे रहे हैं जो अपनी एक्टिंग के बदले ढेर सारी फीस लेते हैं।
विज्ञापन


इनकी फीस जानकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इनमें खान हीरो के अलावा और भी कई ऐसे हीरो हैं जो अपनी एक्टिंग का जलवा कायम रखे हैं।

सलमान खान

दबंग खान यानि कि सलमान खान फीस के मामले में भी सब पर भारी पड़ रहे हैं। सलमान का नाम अब फिल्मों की सफलता की गारंटी बन गया है। उनकी कई फिल्में 100 करोड़ से ज्यादा कि कमाई कर चुकी हैं।

सुनने में आया है कि सलमान खान ने अपनी फीस भी अब 100 करोड़ कर दी है।

आमिर खान

मिस्टर परफेक्‍शनिस्ट यानि कि आमिर खान बॉलीवुड के ऐसे इकलौते कलाकार हैं जिनकी दो फिल्में 200 करोड़ से ज्यादा कि कमाई कर चुकी हैं। इनकी फिल्मों का लोगों ‌को बेसब्री से इंतजार रहता है।

2013 में 'धूम3' से धूम मचाने वाला ये कलाकार किसी फिल्म में काम करने के 45 करोड़ चार्ज कर रहा है।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह किंग खान यानि कि शाहरुख खान 'चेन्नई एक्सप्रेस' के बाद और भी तेज रफतार से दौड़ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस का ये बादशाह अब किसी भी फिल्म में काम करने के बदले 35 से 40 करोड़ की फीस मांग रहा है।

निर्माता भी बड़े आराम से ये फीस किंग खान को देने से नहीं कतरा रहे।

अक्षय कुमार

कॉमेडी और एक्‍शन से लोगों का दिल जीतने वाले अक्षय कुमार फिल्म इंड्रस्ट्री के रफ टफ हैं हीरो जाने जाते हैं। कॉमेडी से सजी उनकी कई फिल्में लगातार हिट रही हैं।

हिट फिल्मों के बाद अक्की अब किसी फिल्म में अदाकारी के बदले पूरे 30 करोड़  रुपए की फीस लेना पसंद करते हैं।

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन का तो लुक ही अलग है। वह हिंदी सिनेमा में अब बॉक्स ऑफिस के सुपरमैन साबित हो चुके हैं।

कृष, धूम और जोधा अकबर जैसी फिल्मों ने उनके कैरियर में चार चांद लगाए तो 'कृष3' 2013 की बड़ी फिल्म साबित हुई सो ऋतिक फिल्मों में अपनी एक्टिंग की फीस 25 करोड़ ले रहे हैं।

अजय देवगन

अजय देवगन की बॉलीवुड में एक अलग ही पहचान है। वह अपनी भूमिकाओं से लगातार दर्शकों को चौंकाते रहे हैं। अजय अपनी पर मूवी के लिए 10 से 15 करोड़ रुपए की फीस चार्ज करते हैं।

शाहिद कपूर

शाहिद के कैरियर को भले ही फिल्म आर राजकुमार ने जीवनदान दिया हो लेकिन शाहिद फीस के मामले में कोई समझौता नहीं कर रहे। अपनी इस दूसरी पारी में वह ज्यादा से ज्यादा कमाना भी चाहते हैं इसलिए वह अपनी फिल्म के लिए अब 10 से 12 करोड़ रुपए मांग रहे हैं।

सैफ अली खान

फीस के मामले में छोटे नवाब सैफ अली खान भी कुछ कम नहीं हैं। वह अपनी हर फिल्‍म्‍ा के लिए 6 से 8 करोड़ तक की फीस लेते हैं। उनकी यह फीस उनके साले साहब रणबीर कपूर के ही बराबर है।

रणबीर कपूर

आज के दौर में रणबीर कपूर अपनी अदाकारी की बेहतरीन छाप छोड़ चुके हैं। वह एक वर्सटाइल हीरो के रुप में खुद को प्रूफ कर रहे हैं। कई हिट फिल्म देने के बाद अब रणबीर अपनी एक्टिंग की कीमत 6 से 8 करोड़ लेकर वसूल रहे हैं।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन

उम्र की इस पड़ाव पर भी अमिताभ बच्चन की लोक‌प्रियता बरकरार है। अमिताभ बतौर फीस 5 से 6 करोड़ चार्ज करते हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें