फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deva: शाहिद कपूर के साथ फिर स्क्रीन साझा करेंगी 'फर्जी' फेम कुब्रा सैत, इस फिल्म में आएंगी नजर

Wed, 01 Nov 2023 12:07 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कुब्रा सैत से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कुब्रा सैत फिल्म 'देवा' में दिखाई देंगी। फिल्म में शाहिद कपूर एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Shahid Kapoor, Kubbra Sait - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानी-मानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े के जन्मदिन के मौके पर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा की थी, जिसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। दशहरे के मौके पर निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म के टाइटल 'देवा' का खुलासा किया। इस दौरान फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया। शाहिद कपूर स्टारर यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। अब फिल्म को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री कुब्रा सैत इस फिल्म में नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन


'फर्जी' के बाद दोबारा शाहिद संग स्क्रीन साझा करेंगी कुब्रा
सेक्रेड गेम्स से पहचान पाने वाली अभिनेत्री कुब्रा सैत एक बार फिर शाहिद कपूर के साथ इस फिल्म में स्क्रीन साझा करते हुए नजर आ सकती हैं। दोनों साथ में शाहिद की पहली वेब सीरीज 'फर्जी' में दिखाई दिए थे। सूत्रों के अनुसार, कुब्रा सैत इस सीरिज के साथ एक बार फिर शाहिद कपूर के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।  

आपने देखा ऑफ शोल्डर गाउन में नीता अंबानी का स्टाइलिश अंदाज?
विज्ञापन


पुलिस वाले की भूमिका में दिखेंगे शाहिद
कुब्रा से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कुब्रा सैत फिल्म 'देवा' में दिखाई देंगी। फिल्म में शाहिद कपूर एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे। कुब्रा सैत के किरदार को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि पूजा हेगड़े इस थ्रिलर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी, लेकिन बाकी कलाकारों को लेकर कोई भी जानकारी फिलहाल गुप्त रखी गई है। 
विज्ञापन


जियो प्लाजा की ग्रैंड ओपनिंग में लगा सितारों का मेला

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
दशहरा के के मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने देवा की रिलीज डेट को लेकर भी अहम जानकारी दी थी। शाहिद के मुताबिक उनकी फिल्म 'देवा' अगले वर्ष दशहरा 2024 के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं फिल्म के पहले लुक की बात करें तो 'देवा' के इस फर्स्ट लुक में शाहिद शॉर्ट हेयर कट, सनग्लासेज और हाथ में पिस्तौल लिए नजर आ रहे हैं।  

Gayatri Joshi: इटली में कार हादसे के बाद पहली बार नजर आईं गायत्री जोशी, पति के साथ एक कार्यक्रम में हुईं शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें