फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फराह खान के खुलासे: शाहरुख को पसंद है तंदूरी चिकन, सलमान खाते हैं बिरयानी और छोले

Wed, 15 Sep 2021 08:36 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हर कोई जानना चाहता है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी की फेवरेट डिश क्या है? फेवरेट डिश ही नहीं, बल्कि फैंस उनकी लाइफस्टाइल और ठाट-बाट सबकुछ जानना चाहते हैं। फैंस को अपने पसंदीदा स्टार्स की पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशन लाइफ तक हर बात जानने की जिज्ञासा होती है।
विज्ञापन
शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर कोई जानना चाहता है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी की फेवरेट डिश क्या है? फेवरेट डिश ही नहीं, बल्कि फैंस उनकी लाइफस्टाइल और ठाट-बाट सबकुछ जानना चाहते हैं। फैंस को अपने पसंदीदा स्टार्स की पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशन लाइफ तक हर बात जानने की जिज्ञासा होती है। ऐसे में बात अगर शाहरुख खान और सलमान खान के फेवरेट डिश से जुड़ी हुई हो, तो दर्शकों की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ जाती है।

विज्ञापन


शाहरुख और सलमान के डाइट के बारे में प्रसिद्ध कोरियोग्राफर फराह खान ने अहम खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि बॉलीवुड के इन दो खानों को खाने में क्या चीज सबसे ज्यादा पसंद है। फराह ने यह खुलासा स्टार वर्सिस फूड सीजन 2 प्रोग्राम में किया। उन्होंने पहली बार शाहरुख खान और सलमान खान की फूडिंग हैबिट को लेकर फैंस को अहम जानकारी दी है। इस शो में फराह खान के साथ अरबाज खान, अनिल कपूर और महीप कपूर भी दिखाई दिए। इस शो के हाल ही के एक एपिसोड में अनिल कपूर कुकिंग करते हुए दिखे। उन्होंने अपने हाथों से बनाई डिश महीप, फराह और अरबाज को खिलाई। आगे पढ़िये शाहरुख और सलमान की फेवरेट डिश

 

विज्ञापन

शाहरुख को पसंद है तंदूरी चिकन और सलमान को बिरयानी
इस शो में अनिल ने फराह खान से शाहरुख और सलमान की डाइट के बारे में पूछा। इस पर फराह खान ने कहा कि सलमान खान सबकुछ खाते हैं। उन्होंने कहा, सलमान इकलौता ऐसा एक्टर है, जो सब कुछ खाता है। फरहान ने आगे कहा कि उन्होंने शाहरुख के साथ लंबे वक्त तक काम किया है वो न चावल खाते हैं और न ही रोटी और ब्रेड। फराह ने कहा कि शाहरुख को तंदूरी चिकन सबसे ज्यादा पसंद है। उन्होंने कहा कि सलमान खान को मैंने बिरयानी, छोले और चावल खाते देखा है।

इस शो में अनिल कपूर ने अपनी रेगुलर डाइट भी फैंस के साथ शेयर की और कहा कि वो ब्रेकफास्ट में अंडा और टोस्ट खाते हैं। उन्होंने बताया कि वो काम करने वाले दिनों में लंच नहीं करते। अनिल कपूर ने कहा कि वो जब घर पर होते हैं तब ही लंच करते हैं। उन्होंने कहा, मुझे लंच में चावल, चिकन, लैम्ब और फिश खाना पसंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें