फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख से मिले ट्विटर के सीईओ, जानिए इस वायरल पोस्ट के पीछे का सच

Wed, 13 Oct 2021 03:27 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

डोर्सी ने 14 नवंबर 2018 को शाहरुख खान के घर मन्नत की एक तस्वीर के साथ नॉक-नॉक ट्वीट पोस्ट किया था। डोर्सी शाहरुख से उसी दिन मुंबई में उनके घर पर मिले थे।
विज्ञापन
shah rukh khan, aryan khan - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में एक पोस्ट ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दो तस्वीरों का एक कोलाज बनाया गया है जिसमें ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी को शाहरुख खान के साथ उनके घर, मन्नत में एक साथ दिखाया गया है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि शाहरुख ने ट्विटर के सीईओ से आर्यन खान के सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बात की है।

विज्ञापन


पोस्ट निकली काफी पुरानी
जब इस पोस्ट की जांच की गई तो ये अफवाह साबित हुई, जो बिना कुछ जाने शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की जा रही है। वायरल तस्वीरें काफी पुरानी हैं। इन तस्वीरों का आर्यन की गिरफ्तारी से कोई लेना देना नहीं है। डोर्सी ने 14 नवंबर 2018 को मन्नत में शाहरुख से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने इस तस्वीर को ट्वीट किया। लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पोस्ट के बहाने शाहरुख को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

डोर्सी ने 14 नवंबर 2018 को शाहरुख खान के घर मन्नत की एक तस्वीर के साथ नॉक-नॉक ट्वीट पोस्ट किया था। डोर्सी शाहरुख से उसी दिन मुंबई में उनके घर पर मिले थे। शाहरुख खान के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। इस घटना के बाद कुछ लोग शाहरुख को ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ उनके समर्थन में खड़े हैं।

विज्ञापन

आर्यन खान को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। - फोटो : अमर उजाला
एनसीबी ने बताया आर्यन का ड्रग पेडलर से है संपर्क 
कोर्ट में आर्यन खान के वकील अमित देसाई, सतीश मानशिंदे और एएसजी अनिल शर्मा के बीच बहस चल रही है। एनसीबी ने जवाब दाखिल करने के बाद कोर्ट में कहा कि भले ही आर्यन के पास ड्रग्स बरामद नहीं हुई हो लेकिन वे  विदेश में ड्रग नेटवर्क से जुड़े लोगों से संबंधित हो सकतe है। एनसीबी ने ये भी कहा कि हम इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकते कि जमानत मिलने पर वह देश छोड़कर भाग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें