'बिग बॉस 17' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। 15 अक्टूबर को प्रीमियर हुए इस गेम शो में कंटेस्टेंट्स ने अब अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। और इसकी शुरुआत अभिषेक कुमार से हो गई है। अभिषेक ने आते ही ईशा मालवीय से झगड़ना शुरू कर दिया था। दोनों सलमान खान के सामने ही लड़ पड़े थे। इसके बाद घर के अंदर भी उनकी बहस हो गई। मगर आरोप प्रत्यारोप का उनका चैप्टर यहीं खत्म होते नहीं दिख रहा। 'बिग बॉस 16' की कंटेस्टेंट रहीं अर्चना गौतम ने उनके झूठ का पर्दाफाश किया है।