संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। इसी महीने पहली तारीख को रिलीज इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे सितारे नजर आए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। मगर, फिल्म देखकर लौट रहे ज्यादातर दर्शकों की शिकायत है कि इस फिल्म में अत्यधिक हिंसा और क्रूरता दिखाई गई है। वहीं, कुछ इस फिल्म को शानदार बता रहे हैं। फिल्म पर लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए अमर उजाला ने एक पोल कराया। जानते हैं, इस पर पाठकों ने क्या प्रतिक्रिया दी है।
Animal: रणबीर संग फाइट वाले सीन के दौरान भाई सनी को याद कर रहे थे बॉबी, बोले- उन्हीं के बारे में सोचते...
अमर उजाला के पोल पर ऐसी मिली प्रतिक्रिया
अमर उजाला के पोल में पाठकों से सवाल पूछा गया, 'क्या आपको लगता है कि एनिमल फिल्म में अत्यधिक हिंसा-क्रूरता दिखाई गई है और ऐसी फिल्में समाज में गलत प्रवृत्ति को बढ़ावा देंगी'? इस पोल पर प्रतिक्रिया देने वाले अधिकांश पाठकों ने इससे सहमति जताई कि फिल्म में ज्यादा हिंसा दिखाई गई है। पोल पर 69.75 प्रतिशत पाठकों ने 'हां' विकल्प चुना, जबकि 30.25 प्रतिशत पाठक फिल्म में हिंसा और उसके समाज पर प्रभाव की बात से असहमत नजर आए।
700 करोड़ से ऊपर हुआ वर्ल्डवाइड कारोबार
'एनिमल' फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 450.07 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। इस सप्ताह तक फिल्म के 500 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, वर्ल्डवाइड भी फिल्म की छप्परफाड़ कमाई जारी है। आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में फिल्म की कमाई 737.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करने वाली ये बिना शाहरुख खान वाली पहली फिल्म है।
Zareen Khan: जरीन खान को धोखाधड़ी मामले में मिली अंतरिम जमानत, बिना इजाजत देश से बाहर नहीं जा पाएंगी अभिनेत्री
डायलॉग्स पर जताई जा रही आपत्ति
इस फिल्म के कुछ दृश्यों पर दर्शक आपत्ति जता रहे हैं। यह फिल्म पिता-पुत्र के रिश्ते पर आधारित है। रणबीर कपूर बेटे के रोल में हैं, तो वहीं अनिल कपूर ने पिता की भूमिका निभाई है। रणबीर कपूर का किरदार ग्रे शेड वाला है। फिल्म में इंटीमेट सीन काफी ज्यादा हैं। इसके अलावा खून-खराबे वाले सीन भी हैं। फिल्म के कुछ डायलॉग्स पर भी दर्शकों की नाराजगी फूटी है।
इसी के साथ अमर उजाला ने पाठकों से इस फिल्म के बारे में उनकी राय भी मांगी थी। पाठकों की तरफ से भेजी गई राय के चुनिंदा अंश आप इस आलेख में पढ़ सकते हैं:
विवादों में फिल्म एनिमल: किसी को पसंद आई तो किसी ने माना गुमराह करने वाली, पढ़ें पाठकों की प्रतिक्रियाएं
विवादों में फिल्म एनिमल: किसी को पसंद आई तो किसी ने माना गुमराह करने वाली, पढ़ें पाठकों की प्रतिक्रियाएं