फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav: मेनका गांधी पर एल्विश यादव का पलटवार, कहा- जैसे इल्जाम लगाए वैसे माफी तैयार रखें मैडम

Fri, 03 Nov 2023 07:01 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव बुरी तरह फंस गए हैं। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
1 of 5
मेनका गांधी, एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव बुरी तरह फंस गए हैं। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने केस दर्ज किया है। उनपर जहरीले सांपों की तस्करी करने और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करवाने का आरोप लगा है। वहीं, बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने मीडिया के सामने उन पर गंभीर इल्जाम लगाए, जिस पर एल्विश ने पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (एक्स) पर मेनका गांधी का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो उनके खिलाफ बयान दे रही हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एल्विश यादव - फोटो : Social Media
एल्विश यादव को लेकर 3 नवंबर को खबर आई कि यूट्यूबर पर जहरीले सांपों की तस्करी और रेव पार्टी आयोजित करवाने के गंभीर लगे हैं। एक स्टिंग ऑपरेशन में उनका भांडा फूटने के बाद नोएडा में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। एल्विश यादव पर ये स्टिंग ऑपरेशन पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) ने किया, जिसकी संस्थापक मेनका गांधी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
एल्विश यादव - फोटो : social media
एल्विश यादव ने मेनका गांधी का ये वीडियो एक्स (ट्विटर) पर शेयर करते हुए उनके माफीनामा तैयार रखने के लिए कहा। एल्विश यादव ने मेनका गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए लिखा, ये देखकर हैरान हूं कि ऐसे लोगों इतनी ऊंची पोजिशन पर बैठते हैं। जिस हिसाब से इल्जाम लगाया है मैडम ने उस हिसाब से माफी भी तैयार रखे।
 

4 of 5
भाजपा सांसद मेनका गांधी। - फोटो : amar ujala
मीडिया को दिए इंटरव्यू में भाजपा सांसद और पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) की संस्थापक मेनका गांधी ने कहा कि एल्विश यादव को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने जो किया है वो ग्रेड-1 अपराध है यानी सात साल की जेल। PFA ने जाल बिछाया और इन लोगों को पकड़ लिया। एल्विश अक्सर अपने वीडियो में सांपों की खत्म हो रही प्रजातियों का इस्तेमाल कई बार करते हुए नजर आए। बाद में हमें पता चला कि वो नोएडा और गुरुग्राम में सांपों का जहर बेचते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी
विवाद बढ़ता देख एल्विश ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगे सारे इल्जाम बेबुनियाद हैं। उन्होंने यूपी के सीएम मुख्यमंत्री और प्रशासन से कहा कि अगर वो इस मामले में 1 परसेंट भी शामिल हों तो वो इसकी पूरी जिम्मेदारी लेंगे। वो ये भी बोले कि इस केस में पुलिस का पूरा सहयोग भी करेंगे।

यह भी पढ़ें: फिल्म पाइरेसी पर अब लगेगी लगाम, भारत सरकार ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें