फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ed Sheeran SRK Video: किंग ऑफ रोमांस के रंग में रंगे एड शीरन, रीक्रिएट किया शाहरुख खान का सिग्नेचर स्टेप

Thu, 14 Mar 2024 08:48 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ग्रैमी अवॉर्ड विनर गायक एड शीरन भारत में हैं। इस दौरान वह किंग खान के साथ उनका सिग्नेचर स्टेप रीक्रिएट करते नजर आए हैं। दो सुपरस्टार को एक फ्रेम में देखकर फैंस गदगद हो उठे हैं। 
विज्ञापन
एड शीरन-शाहरुख खान वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रैमी अवॉर्ड विनर गायक एड शीरन भारत में अपने दूसरे संगीत कार्यक्रम के लिए पहुंचे हैं। गायक मुंबई में अच्छा समय बिता रहे हैं। बुधवार को दिन में स्कूली बच्चों से मिलने के बाद एड ने रात में बॉलीवुड सितारों और गायकों के साथ पार्टी की। इसी दौरान गायक ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ उनका सिग्नेचर स्टेप रीक्रिएट किया। एड शीरन और किंग खान का मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। 

शाहरुख खान से मिले एड शीरन 

बुधवार को एड शीरन मुंबई में थे और उन्होंने भारत में बॉलीवुड के कई सितारों से मुलाकात की। उन्होंने ग्लोबल आइकन शाहरुख खान से भी मुलाकात की। एड शीरन ने इंस्टाग्राम पर रील साझा की, जिसमें उन्हें किंग ऑफ रोमांस के प्रतिष्ठित पोज को रीक्रिएट करते देखा जा सकता है। बैकग्राउंड में शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओम शांति ओम' का गाना 'दीवानगी दीवानगी' सुना जा सकता है।

विज्ञापन


Aamir Khan Top Grossing Films: बॉक्स ऑफिस के किंग हैं आमिर खान, 'दंगल' से लेकर 'पीके' तक है लिस्ट में शामिल

फराह खान हुईं गदगद

एड शीरन का रील देखकर 'ओम शांति ओम' की निर्देशक फराह खान भी खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाईं। उन्होंने टिप्पणी की, 'अगर यह आखिरी चीज होती जिसे मैंने निर्देशित किया होता तो मैं खुश होकर मर जाती।' वीडियो को देखकर एड शीरन और शाहरुख खान के फैंस भी बेहद रोमांचित हैं। एक यूजर ने टिप्पणी की, 'एलेक्सा जल्दी से परफेक्ट बजाओ।' दूसरे ने लिखा, 'ये स्टेप शाहरुख खान से बेहतर कोई नहीं कर सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन


Salman Khan: 'लापता लेडीज' की तारीफ करते वक्त सलमान खान से हो गई ये चूक, सोशल मीडिया यूजर्स हुए हैरान

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

काम के मोर्चे पर, 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' की मेगा ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, शाहरुख खान ने अभी तक अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है। हालांकि, रिपोर्टों के अनुसार, वह अपनी बेटी सुहाना के साथ सुजॉय घोष की एक्शन थ्रिलर 'किंग', वाईआरएफ की 'पठान 2' और सिद्धार्थ आनंद की 'टाइगर वर्सेस पठान' में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें