फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: अनुपम खेर ने पुराने दिनों को किया याद, लिखा- 'आपको आपके बचपन की याद दिला देगा ये वीडियो'

Wed, 13 Mar 2024 09:52 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुपम खेर ने वीडियो साझा कर अपने बचपन के दिनों को याद किया है। उन्होंने लिखा, 'कभी फूल तोड़ने तो कभी फल। बहुत मजा आया मुझे उर्मिला, राजा राम और इनके दोस्तों से मिलकर।'
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की गिनती इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में होती है। अनुपम ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। वह चार दशक से अधिक समय से इंडस्ट्री में लगातार सक्रिय हैं। वह हाल ही में 'कागज 2' में नजर आए थे। अभिनेता ने हाल ही में अपने पुराने दिनों को याद किया है। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की है। इसमें वह अपने पुराने दिनों को याद करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये वीडियो शर्तिया आपको बचपन की याद दिला देगा। 
विज्ञापन


अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने वीडियो साझा कर अपने बचपन के दिनों को याद किया है। अभिनेता ने कहा, 'अगर आप भारत के किसी छोटे शहर में बड़े हुए है। तो ये वीडियो शर्तिया आपको आपके बचपन की याद दिला देगा। मैं भी ना जाने कितनी बार शिमला में इन बच्चों की तरह अपने दोस्तों के साथ पेड़ो पर चढ़ा हूं। कभी फूल तोड़ने तो कभी फल। बहुत मजा आया मुझे उर्मिला, राजा राम और इनके दोस्तों से मिलकर। जय श्री राम।'
 


अनुपम खेर ने  खोला यादों का पिटारा

अभिनेता अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी के यादगार किस्से साझा करते रहते हैं। इसके साथ ही वह बहुत बार अपनी मां के साथ भी पोस्ट साझा करते रहते हैं। अनुपम खेर ने आज दिन में एक और पोस्ट साझा कर अपने बचपन की यादों का पिटारा खोला है। उन्होंने वो सिक्के दिखाए, जिन्हें वह इकट्ठा करते थे। वह 60 साल से 20 पैसे, पांच पैसे, दस पैसे के सिक्के संभाल कर रखे हैं। उन्होंने लिखा, 'मेरे बचपन के गुल्लक की पहचान। ये सिक्के जो अब दिखाई नहीं देते, मेरी दौलत थी।'

विज्ञापन

 


'कागज 2' में आखिरी बार आए थे नजर

अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'विजय 69' में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह हाल ही में फिल्म 'कागज 2' में नजर आए थे। इसमें सतीश कौशिक, दर्शन कुमार, स्मृति कालरा और नीना गुप्ता भी दिखाई दी थीं। एक मार्च को रिलीज हुई ये फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म है। 9 मार्च 2023 को अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें