अभिनेता शाहरुख खान इस वक्त अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'डंकी' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। राजुकमार हिरानी द्वारा निर्देशित ये फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हुई है। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वैसा करिश्मा नहीं दिखा पा रही है, जैसा किंग खान की इसी साल रिलीज हुईं दो फिल्मों-पठान और जवान ने दिखाया। 'डंकी' को इमोशनल फिल्म कहा जा रहा है। वहीं, पठान और जवान को दर्शकों ने एक्शन से भरपूर और जोश बढ़ाने वाली बड़ी फिल्में बताया। हालांकि, किंग खान इस बात से सहमत नहीं हैं।