आयुष्मान खुराना के करियर की यह 5वीं 100 करोड़ी फिल्म है। यह फिल्म ओटीटी पर आने के बाद 10 देशों में शीर्ष स्थान पर ट्रेंड कर रही है। आयुष्मान ने हाल ही में फिल्म में अपने पूजा के किरदार को लेकर बात की है।
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने फैंस के दिलों के तार छेड़ दिए थे। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई है और इसमें पूजा बने आयुष्मान खुराना फैंस के दिलों पर छा गए। साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। आयुष्मान के करियर की यह 5वीं 100 करोड़ी फिल्म है। यह फिल्म ओटीटी पर आने के बाद 10 देशों में शीर्ष स्थान पर ट्रेंड कर रही है। आयुष्मान ने हाल ही में फिल्म में अपने पूजा के किरदार को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे उनके बचपन की यादें ताजा हो गईं। उन्होंने कमल हासन की फिल्म 'चाची 420' को लेकर भी बयान दिया है।
विज्ञापन
फिल्म के ट्रेंड करने पर कही ये बात
आयुष्मान खुराना ने कहा, 'मैं स्क्रीन पर जो काम करता हूं, उससे लोगों का मनोरंजन होते देखना हमेशा अच्छा लगता है। मैं खबर सुन रहा हूं कि ड्रीम गर्ल 2 स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आने के बाद से अब दस देशों में ट्रेंड कर रही है। यह बहुत अच्छा लगता है कि अधिक से अधिक लोग हमारी कॉमेडी का आनंद ले रहे हैं। लोगों को खुश करना सबसे कठिन शैलियों में से एक है और मुझे खुशी है कि इसने उनके लिए काम किया है।'
कमल हसन को लेकर क्या बोले आयुष्मान
अभिनेता ने आगे कहा, 'मेरे लिए, 'ड्रीम गर्ल 2' एक ऐसी फिल्म थी, जहां मेरे बचपन की यादें जीवंत हो गईं। मैं कमल हसन सर की फिल्मों और उनके अभूतपूर्व अभिनय कौशल से बहुत प्रेरित हूं। 'चाची 420' एक ऐसी फिल्म थी, जो मुझे बहुत पसंद आई और कमल सर एक महिला का किरदार निभाते हुए बहुत प्रभावित किया। इसलिए, मेरे लिए, मुझे एक ऐसी भूमिका निभाने का मौका मिल रहा था जो कमल सर द्वारा स्क्रीन पर निभाई गई भूमिका के समान थी।'
महिला का किरदार निभाने दिया ये बयान
ड्रीम गर्ल 2 स्टार आयुष्मान ने आगे कहा, 'सौभाग्य से ड्रीम गर्ल 2 ने दर्शकों के लिए काम किया और यह एक बड़ी हिट फिल्म बन गई है और दुनियाभर में लोगों का मनोरंजन कर रही है। यह काफी आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है कि मेरे काम की सराहना की गई, क्योंकि एक महिला का किरदार निभाना मेरे लिए हमेशा सबसे कठिन प्रयास रहा है।'