ड्रीम गर्ल 2 का टीजर हुआ जारी
टीजर वीडियो में पूजा बने आयुष्मान की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। इस छोटे से क्लिप में झिलमिलाती लाल साड़ी में पूजा बेहद कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। इस दौरान सीटियों और तालियों की गड़गड़हाट भी सुनी जा सकती है। इस वीडियो के अंत में बताया गया है कि फिल्म का ट्रेलर कल यानी एक अगस्त को जारी किया जाएगा।
एकता कपूर ने कही यह बात
टीवी क्वीन एकता कपूर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ड्रीम गर्ल 2 का आधिकारिक टीजर अपने फॉलोअर्स के साथ साझा किया। उन्होंने टीजर शेयर करते हुए लिखा, ''हर किसी की ड्रीम गर्ल वापस आ गई है!'' ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर कल रिलीज होगा।''
पोस्टर भी किया गया जारी
बता दें कि टीजर जारी करने से पहले इसके मेकर्स ने अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना का एक नया पोस्टर साझा किया था। इसमें अभिनेता को चेहरे पर शरारती भाव के साथ पर्दे के माध्यम से झांकते हुए देखा जा सकता है। जबकि, अनन्या पांडे उन्हें देखती नजर आ रही हैं।