बॉलीवुड से सितारों की तलाक की खबरें आना आम बात हो चली है और इस लिस्ट में अब अभिनेता फरदीन खान का नाम भी जुड़ गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फरदीन खान और नताशा माधवानी की शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों शादी के 18 साल के बाद तलाक लेने जा रहे हैं। अब खबर आ रही है कि फरदीन और नताशा के तलाक लेने की वजह उनके बच्चों की शिक्षा है।
फरदीन-नताशा इस वजह से ले रहे हैं तलाक
हाल ही में, एक इंटरव्यू में फरदीन के एक दोस्त ने खुलासा किया कि फरदीन और नताशा के बीच अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर बड़ा झगड़ा हुआ था।फरदीन और नताशा के दो बच्चे दियानी और आजारी हैं। फरदीन के दोस्त ने बताया किया कि एक तरफ फरदीन चाहते थे कि बच्चे मुंबई में पढ़ाई करें। वहीं, नताशा दुबई के लिए उत्सुक थीं और वे एक आम सहमति तक नहीं पहुंच सकें।
Fatima Sana Shaikh: 'मैं किराए के घर में रहती हूं..', फातिमा ने सितारों के अमीर होने की बात को किया खारिज
अभी भी एक-दूसरे के संपर्क में हैं फरदीन और नताशा
दोनों के बीच इस झगड़े के बाद नताशा लंदन में ही रुक गईं और फरदीन मुंबई चले आएं। वह 2009 में अपने पिता फिरोज खान के निधन के बाद अपने दो बच्चों के जन्म के लिए यूके चले गए थे। दोस्त ने न्यूज पोर्टल को आगे बताया कि फरदीन और नताशा अभी भी संपर्क में हैं और उनकी बातचीत उनके बच्चों के इर्द-गिर्द ही चल रही है।
Kangana Ranaut: 'रॉकी और रानी' पर भड़कने के बाद 'ओपेनहाइमर' की फैन हुईं कंगना, बताया किस सीन ने जीता दिल
एक साल से अलग रह रहे हैं फरदीन और नताशा
खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि उन्होंने अभी तक तलाक की अर्जी नहीं दी है। मित्र ने यह भी साझा किया कि कपल अभी भी स्पष्ट नहीं है कि 'क्या वे आपसी सहमति से इसे दायर करने के लिए तैयार हैं। फरदीन के दोस्त ने यह भी कहा है कि अप्रैल 2009 में फिरोज खान के निधन के तुरंत बाद दोनों के बीच पहली बार मनमुटाव शुरू हुआ था। वे एक साल से ज्यादा एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। नताशा बच्चों के साथ लंदन में हैं, जबकि फरदीन मुंबई में हैं।