फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidya Balan: 'पति-पत्नी के बीच किसी को नहीं आने देना चाहिए', विद्या बालन ने दिया सफल वैवाहिक जीवन का मंत्र

Sat, 20 Apr 2024 03:43 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विद्या बालन ने फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर से 14 दिसंबर 2012 को फेरे लिए थे। इस बंधन में बंधे उन्हें एक दशक से भी ज्यादा का वक्त हो गया है।
विज्ञापन
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी फिल्मों की नामचीन अदाकारा विद्या बालन अपनी हालिया रिलीज फिल्म दो और दो प्यार को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में वह स्कैम 1992 फेम प्रतीक गांधी के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आ रही हैं। इस बीच उनका एक बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमे वह शादी-शुदा कपल को लेकर दिलचस्प सलाह देती हुईं नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

विज्ञापन

विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
विद्या बालन ने खोले सफल वैवाहिक जीवन के राज
विद्या बालन ने फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर से 14 दिसंबर 2012 को फेरे लिए थे। इस बंधन में बंधे उन्हें एक दशक से भी ज्यादा का वक्त हो गया है। हाल ही में, एक इंटरव्यू में विद्या सफल शादीशुदा जीवन का मंत्र देते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा कि शादी दो लोगों के बीच होती है और इसे हमेशा दो लोगों के बीच ही रहने देना चाहिए।
 

Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने क्यों नहीं दिया था फिल्म 'दिल चाहता है' का ऑडिशन, खोल दिए कई राज


 

विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने आपस में बातें साझा करने पर दिया जोर
अभिनेत्री ने कपल के बीच चीजों को साझा करने और बातचीत पर जोर देते हुए सफल वैवाहिक जीवन का अभिन्न अंग बताया। विद्या ने बताया कि शादीशुदा कपल के बीच किसी भी अन्य व्यक्ति को आने नहीं देना चाहिए, चाहे वह परिवार हो या दोस्त। अभिनेत्री ने आगे कहा कि वैवाहिक संबंध बेहतरीन रूप से परतदार, अपना, जटिल और निजी होता है। किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा दो लोगों के बीच की भावनात्मक जुड़ाव को समझ पाना असंभव है।
 
विज्ञापन

विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है दो और दो प्यार
वहीं, फिल्म की बात करें तो शीर्षा गुहा ठाकुरता के जरिए निर्देशित 'दो और दो प्यार' शादीशुदा जोड़ों पर केंद्रित एक रोमांटिक कॉमेडी है। यह फिल्म विद्या बालन और प्रतीक गांधी द्वारा निभाए गए एक विवाहित जोड़े के बारे में है। वहीं, सेंथिल और इलियाना द्वारा निभाए गए पात्रों के साथ उनका विवाहेतर संबंध है। 
 

Shamita Shetty: शमिता ने दिखाया कलात्मक कौशल, फैंस बोले- ‘आप हमारी रोल मॉडल हैं’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें