डिज्नी प्लस हॉटस्टार की लोकप्रिय सीरीज 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' के फैंस के लिए अच्छी खबर है। इस सीरीज का विस्तार करते हुए मेकर्स ने गुरुवार को इसके तीसरे सीजन का एलान कर दिया है। इस खबर ने फैंस की खुशी बढ़ा दी है। बता दें कि एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दर्शकों के साथ यह जानकारी साझा की गई है। इस सीरीज के पिछले दो सीजन काफी पसंद किए गए थे। अब इसका तीसरा सीजन फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
The Kerala Story: जमीयत उलेमा ए हिंद फिर खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, चीफ जस्टिस ने लगाई फटकार
साझा किया पोस्ट
डिज्नी प्लस हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी शेयर की गई है। पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'गायकवाड़ का रिश्ता महाराष्ट्र के साथ अभी खत्म नहीं हुआ है! आप भी तो यही चाहते थे। हॉटस्टार स्पेशल 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' का तीसरा सीजन जल्द आ रहा है।'
निर्देशक ने कही यह बात
इस सीरीज के नए सीजन की जानकारी साझा करते हुए निर्देशक नागेश कुकुनूर ने कहा, 'सिटी ऑफ ड्रीम्स के सीजन एक और दो को दर्शकों का खूब प्यार मिला। सीजन 3 के लिए चुनौती बड़ी है। हर किरदार की अपनी यात्रा है, तो उत्तराधिकार की भी लड़ाई है।'
Mother Teresa & Me Review: संत बनने से पहले की मदर टेरेसा की कहानी, कमल मुसले के हुनर की एक और मिसाल
ये सितारे आएंगे नजर
नागेश कुकुनूर ने आगे कहा कि जटिल किरदार, आपसी रिश्ते और कुछ रोमांचक ट्विस्ट, 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' के सीजन 3 में दर्शक सत्ता के लिए घमासान होते देखेंगे। निर्देशक ने कहा, 'इस सीरीज के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार और अप्लॉज एंटरटेनमेंट पार्टनर हैं, मेरे विजन को सहयोग करने के लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं।' बता दें कि इस पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज में अतुल कुलकर्णी, प्रिया बापट, सचिन पिलगांवकर, सुशांत सिंह जैसे सितारे अहम रोल में हैं।
Gauahar Khan : 'पहलवानों के साथ मारपीट दुख की बात,' विनेश फोगाट को रोता देख बिग बॉस की इस विनर ने किया रिएक्ट