फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sooraj Pancholi: जिया खान मामले में बरी होने के बाद बंगला साहिब गुरुद्वारे पहुंचे सूरज पंचोली, टेका माथा

Thu, 04 May 2023 03:44 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सूरज पंचोली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर दिल्ली स्थित बंगला साहिब गुरूद्वारे की तस्वीरें साझा की हैं। फोटोज में वह ब्लू टी-शर्ट और डेनिम पहने आशीर्वाद मांगते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिया खान आत्महत्या मामले में आरोपी सूरज पंचोली को पिछले हफ्ते सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सबूतों के आभाव में बरी कर दिया था। कोर्ट ने इस मामले में 10 साल बाद फैसला सुनाया था। कोर्ट से राहत मिलने के बाद अभिनेता सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। वहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया था। अब अभिनेता गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
सूरज पंचोली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर दिल्ली स्थित बंगला साहिब गुरूद्वारे की तस्वीरें साझा की हैं। फोटोज में वह ब्लू टी-शर्ट और डेनिम पहने आशीर्वाद मांगते नजर आ रहे हैं। वह प्रार्थना में हाथ जोड़ते हुए तस्वीर खिंचाते नजर आए। हालांकि उन्होंने पोस्ट को कैप्शन नहीं दिया, लेकिन उन्होंने फोटो शेयर करते हुए हाथ जोड़ने वाला इमोजी का इस्तेमाल किया।

इसे भी पढ़ें- Javed Akhtar: 'लखनऊ से हूं वहां तू नहीं आप कहते हैं', कंगना के आरोपों पर बोले जावेद अख्तर
विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस का जताया था धन्यवाद
वहीं जिया खान केस में बनी होने के बाद अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर एक थैंक यू नोट साझा किया था। इसमें उन सभी लोगों को थैंक यू कहा था, जिन्होंने उनका सपोर्ट किया। अभिनेता ने लिखा था, 'उन सभी को थैंक्यू जिन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया और मुझ पर विश्वास किया, केवल मैं ही जानता हूं कि मैं इन सभी सालों के दुख और दर्द से कैसे गुजरा हूं। आपकी बिना शर्त प्यार प्रार्थनाएं और दुआएं ही मेरी एकमात्र ताकत हैं। मैं आपके बिना सर्वाइव नहीं कर सकता था।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें