फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: दिलीप कुमार की बहन सईदा का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार

Mon, 25 Sep 2023 07:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उनके निधन से पूरा परिवार गहरे दुख में डूब गया है। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने अभी तक सईदा के निधन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
सईदा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की बहन सईदा का निधन हो गया है। वह प्रसिद्ध फिल्ममेकर महबूब खान के बेटे  इकबाल खान की पत्नी थीं। परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि सईदा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। एक करीबी रिश्तेदार ने जानकारी दी कि उनकी तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं थी।
विज्ञापन

Bollywood: दरियादिली दिखाने के लिए जाने जाते हैं बॉलीवुड के ये सितारे, जरूरतमंदों की मदद के लिए रहते है आगे
 

गहरे सदमे में परिवार के लोग
उनके निधन से पूरा परिवार गहरे दुख में डूब गया है। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने अभी तक सईदा के निधन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। परिवार के एक करीबी सूत्र ने ईटाइम्स को बताया इकबाल के निधन के बाद उनकी देखभाल उनकी बेटी इल्हाम और बेटे साकिब करते थे। बता दें कि इकबाल ने 2018 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह मेहबूब स्टूडियो के ट्रस्टी थे। वहींं, साकिब एक निर्माता और इल्हाम लेखिका हैं।
Game Changer: राम चरण की 'गेम चेंजर' को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस वजह से टली सितंबर में होने वाली शूटिंग
विज्ञापन

भाई के बहुत करीब थीं सईदा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सईदा अपने भाई दिलीप कुमार के बेहद करीब थीं। पहले आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें आखिरी बार उनके बहनोई शौकत खान के साथ महबूब स्टूडियो में देखा गया था। जहां, दोनों फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज को 10 लाख रुपये का चेक सौंपते हुए दिखे थे। इस कार्यक्रम में निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला भी शामिल हुए थे।
Aashiqui: 'आधिकारिक जानकारी मिलने पर ही करें भरोसा', आशिकी 3 के निर्माताओं ने जारी किया सार्वजनिक नोटिस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें