फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया:  बंद होगा दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का ट्विटर अकाउंट, सायरा बानो ने दी सहमति

Wed, 15 Sep 2021 06:50 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का ट्विटर अकाउंट बंद होगा। उनकी पत्नी सायरा बानो की सहमति के बाद दिलीप कुमार का ट्विटर अकाउंट बंद किया जाएगा। इस बात की जानकारी उनके पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने दी है।
विज्ञापन
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का ट्विटर अकाउंट बंद होगा। उनकी पत्नी सायरा बानो की सहमति के बाद दिलीप कुमार का ट्विटर अकाउंट बंद किया जाएगा। इस बात की जानकारी उनके पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने दी है। उन्होंने बुधवार को दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए इस बात की सूचना दी।

विज्ञापन




फैसल फारूकी ने लिखा कि बहुत चर्चा और विचार-विमर्श के बाद और सायरा बानो की सहमति से मैंने प्रिय दिलीप कुमार साहब के इस ट्विटर अकाउंट को बंद करने का फैसला किया है। उन्होंने यूजर्स के निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। आपको बता दें कि 98 साल की उम्र में दिलीप कुमार के निधन के महीनों बाद अब उनका ट्विटर अकाउंट बंद होने जा रहा है। अभी तक यह अकाउंट एक्टिवेट था। फैसल फारूकी और सायरा बानो दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर के जरिए उनके स्वास्थ्य की जानकारी फैंस के साथ साझा करते रहते थे। इसके जरिए ही दिलीप कुमार के हेल्थ का अपडेट दिया जाता था। दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट पर 619.6 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यह पेज नवंबर 2011 में बनाया गया था।

आपको बता दें कि लंबी बीमारी के बाद 7 जुलाई 2021 को दिलीप कुमार का निधन हो गया था। उन्हें कई महीनों से ही सांस संबंधित समस्याएं बनी हुई थी। जिसके चलते उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यही पर उन्होंने आखिरी सांस ली। सायरा बानो ने दिलीप कुमार की  आखिरी सांस तक उनका खास ख्याल रखा।
विज्ञापन



दिलीप कुमार की निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक पसर गया है। सेलेब्स सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें, दिलीप कुमार को सांस में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनके फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया, जिसे चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक निकाल दिया था और पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें