हिंदी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक, अभिनेता और निर्देशक प्रयाग राज का निधन हो गया है। प्रयागराज ने साल 1963 में रिलीज हुई फिल्म ‘फूल बने अंगारे’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा और दो साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘जमानत’ तक वह सक्रिय रहे। प्रयागराज की पहली सुपरहिट फिल्म राजेश खन्ना अभिनीत ‘सच्चा झूठा’ रही और इसके बाद उन्होंने ‘रामपुर का लक्ष्मण’ और ‘रोटी’ जैसी हिट फिल्मों से अपनी खास जगह हिंदी सिनेमा में बना ली। अमिताभ बच्चन, कमल हासन और रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘गिरफ्तार’ के वह निर्देशक भी रहे। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह 10 बजे शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में किया जाएगा।