क्या है पूरा मामला?
हाल ही में फिरोज खान को 21वें लक्स स्टाइल अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर (व्यूअर्स चॉइस) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। एक्टर को यह अवॉर्ड सुपर हीट शो "खुदा और मोहब्बत 3" के लिए दिया गया है। इस शो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह पाकिस्तानी शो पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी खूब पसंद किया जाता है। दर्शकों के बीच यह शो खूब सराहा जाता है। इसी शो के लिए फिरोज को अवॉर्ड दिया गया। हालांकि फिरोज खुद यह अवॉर्ड लेने नहीं पहुंचे थे। अवार्ड मिलने के बाद फिरोज को आशा रही होगी कि उन्हें तारीफें मिलेंगी पर तारीफ के बजाय उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है और जमकर आलोचना हो रही है।
यह भी पढ़ें: नेट ड्रेस में मलाइका की बोल्ड अदाएं और मौनी का ब्लैक एंड व्हाइट लुक, पढ़ें सेलेब्रिटी अपडेट
क्या है ट्रोल होने का कारण?
फिरोज खान अपनी पूर्व पत्नी से अपने रिश्तों को लेकर विवादों में रहे हैं। एक्टर की पूर्व पत्नी अलीजा ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। उनकी पत्नी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें उनके हाथ, आंखों पर गंभीर चोट के निशान थे। अलीजा ने फिरोज पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, उनका कहना था कि फिरोज अक्सर उनके साथ मारपीट करते हैं। रिश्तों में पड़ी खटास के बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। अलीजा के आरोप के बाद फिरोज को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: सर्कस का टीजर हुआ रिलीज और ऋषभ शेट्टी के हाथ से निकली बैचलर पार्टी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
सेलेब्स ने दी अवॉर्ड वापसी की धमकी
फिरोज को अवॉर्ड मिलने के साथ ही पाकिस्तान के कई सारे फिल्मी सितारों ने अवॉर्ड लौटाने की बात कही है। पाकिस्तान की मशहूर फैशन डिजाइनर माहीरा खान फिरोज को अवॉर्ड मिलने से बेहद गुस्से में हैं। उन्होंने अपना लक्स स्टाइल अवॉर्ड लौटाने की बात कही है। डिजाइनर ने लिखा कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ शारीरिक शोषण मानवाधिकारों का उल्लंघन है। वहीं ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित फिल्म निर्देशक शरमीन ओबैद चिनॉय ने भी अवॉर्ड वापसी की बात कही है। वो अपना लक्स लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लौटाएंगी, जो उन्हें 2012 मिला था।
यह भी पढ़ें: समापन समारोह में शिकरत करने पहुंचीं कई दिग्गज हस्तियां, अनुराग ठाकुर ने कही यह बात
फिरोज को अवॉर्ड मिलने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। यूजर अपने-अपने हिसाब से इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि फिरोज खान से यह अवॉर्ड वापस ले लेना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बेहूदा इंसान हो तुम बीवी को मारने वाले।' एक ने लिखा, 'चुल्लू भर पानी में डूब मरो।' इस बीच कई सारे सोशल मीडिया यूजर फिरोज के समर्थन में भी लिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'भेड़िया', चौथे दिन महज इतना कलेक्शन कर सकी फिल्म