फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram Gokhle: देवेंद्र फडणवीस ने किया नटश्रेष्ठ विक्रम गोखले मार्ग का उद्घाटन, ये दिग्गज कलाकार रहे मौजूद

Sun, 26 Nov 2023 06:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

26 नवंबर को इस मार्ग का उद्घाटन महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के हाथों हुआ। इस दौरान अभिनेता अनुपम खेर, परेश रावल और जॉनी लीवर जैसे दिग्गज सितारे मौजूद रहे।
विज्ञापन
नटश्रेष्ठ विक्रम गोखले मार्ग का उद्घाटन कार्यक्रम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विक्रम गोखले की पहली पुण्यतिथि पर सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिन्टा) और सीएडब्ल्यूटी के अनुरोध पर महाराष्ट्र सरकार ने उनकी स्मृति में अंधेरी में सिनटा टॉवर के बगल की सड़क का नाम नटश्रेष्ठ विक्रम गोखले मार्ग रखने का निर्णय लिया है। बता दें कि अभिनेता के भारतीय भारतीय सिनेमा, रंगमंच और टेलीविजन में अतुल्यनीय योगदान के लिए यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

Rani Mukerji: 'कभी अलविदा ना कहना के बाद हुए थे काफी तलाक', रानी मुखर्जी ने फिल्म को बताया अपने समय से आगे

कार्यक्रम में दिग्गज हस्तियां रहीं मौजूद
26 नवंबर को इस मार्ग का उद्घाटन महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के हाथों हुआ। इस दौरान अभिनेता अनुपम खेर, परेश रावल और जॉनी लीवर जैसे दिग्गज सितारे मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ने खुद एक्स पर इस कार्यक्रम से जुड़ीं तस्वीरें भी साझा की हैं। तस्वीरों में देवेंद्र फडणवीस को अन्य लोगों के साथ मार्ग का उद्घाट करते हुए देखा जा सकता है।
Vijay Varma: तमन्ना के साथ शादी करने के सवाल पर विजय वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कोई लड़की नहीं चाहती कि मैं... 
विज्ञापन

सिन्टा के साथ विक्रम गोखले का था पुराना नाता
बता दें कि हाल ही में विजयादशमी के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों की संस्था सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख के हाथों टावर का उद्घाटन कराया गया था। इस दौरान सिनटा के महासचिव अमित बहल ने कहा था, "विक्रम गोखले 2017 से 2022 तक इसके अध्यक्ष थे। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने सिनटा कलाकारों के कल्याण के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने संस्था को एक एकड़ जमीन भी दान में दी। उन्हें उनके सशक्त अभिनय और मानवतावादी पहलों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। इस अमर अभिनेता के नाम पर मानवता की लौ को जीवित रखने के लिए यह हमारा विनम्र योगदान है।"
Kangana Ranaut: पीएम मोदी ने देखी है कंगना रणौत की फिल्म तेजस? अभिनेत्री के पोस्ट ने बढ़ाई सोशल मीडिया की हलचल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें