ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' का ट्रेलर आज रिलीज होने जा रहा है। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्मों में से एक है। आज दोपहर 12 बजे निर्माताओं ने इस फिल्म के ट्रेलर को जारी करने की घोषणा की है। ट्रेलर रिलीज से पहले, दीपिका पादुकोण ने एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने अपने स्क्वाड्रन को शुभकामनाएं दीं और टीम के साथ ना होने का हिंट दिया।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नहीं शामिल होंगी दीपिका!
दीपिका ने 'फाइटर' के ट्रेलर जारी होने से पहले टीम फाइटर को शुभकामनाएं देने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया। अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में हिंट दिया कि वे ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल नहीं होंगी, क्योंकि वे बीमार पड़ गई हैं। दीपिका ने लिखा, 'अपने स्क्वाड्रन को मिस करूंगी।' अभिनेत्री ने आगे टीम को शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें: कैटरीना कैफ-विजय सेतुपति की फिल्म को मिली नई ऊंचाई, न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर दिखा ट्रेलर
नए पोस्टर में दिखी थी देशभक्ति की भावना
बीते दिन ऋतिक रोशन ने 'फाइटर' फिल्म का नया पोस्टर जारी किया था, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर नजर आए थे। पोस्टर में 'फाइटर' के तीनों पायलट की आंखें जुनून और गर्व से भरी दिख रही हैं। वहीं, पोस्टर के बैकग्राउंड में तिरंगे की झलक दिख रही है, जो सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ा रही है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में ऋतिक स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया उर्फ पैटी की भूमिका में हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ उर्फ मिन्नी का किरदार निभा रही है। इन दोनों सुपरस्टार के अलावा फिल्म में अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जो ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी के किरदार में नजर आएंगे। भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म कही जाने वाली 'फाइटर' 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Rhea Chakraborty: सुशांत की मौत के बाद न्याय के लिए जेल जाने को तैयार थीं रिया, कारावास के दिनों को किया साझा