दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
धर्मा प्रोडक्शंस के साथ एक नई कारोबारी साझेदारी शुरू कर रहे वायकॉम18 स्टूडियोज के सीओओ अजित अंधारे के मुताबिक, "फिल्म ‘गहराइयां’ कई मायनों में एक स्पेशल प्रोजेक्ट है। इसमें शकुन बत्रा, दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी जैसी आला दर्जे की प्रतिभाएं एक साथ मौजूद हैं। हमने इस फिल्म के लिए धर्मा प्रोडक्शंस के साथ सहभागिता करने का पूरा आनंद उठाया है और अब अमेजन प्राइम वीडियो के दम पर इसे ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने हेतु तत्पर हैं।” ये फिल्म ओटीटी पर 25 जनवरी को रिलीज होगी।