फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2021: ओटीटी पर रिलीज हुईं ये पांच हॉरर फिल्में, देखने से पहले एक बार जरूर सोच लें

Mon, 20 Dec 2021 10:15 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
HORROR MOVIES - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ ही दिनों में 2022 दस्तक देने वाला है, ऐसे में क्यों न हम साल खत्म होने से पहले उन फिल्मों की बात करें जिन्हें देखने भर से आपकी रूह कांप उठेगी। जी हां, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसे ही कुछ फिल्में मौजूद हैं। जिन्हें देखने के बाद आप शायद चैन की नींद न सो सकें या आपको अपने ही साए से ही डर लगने लगे। तो चलिए जानते हैं, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम्ड 2021 की बेस्ट हॉरर फिल्मों के बारें में। पढ़िए…
विज्ञापन

2 of 6
HOST - फोटो : सोशल मीडिया

होस्ट : अमेजन प्राइम

कोरोना महामारी की वजह से दुनियाभर में लगे लॉकडाउन के दौरान कई लोग घर से ही काम कर रहे थे। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप काफी प्रचलित हुए थे। इसी पर आधारित है हॉरर फिल्म 'होस्ट'। इस फिल्म की कहानी लॉकडाउन के दौरान ही बुनी गई है। फिल्म में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कुछ लोगों को अपने घरों में अजीब हरकतें होते हुए दिखती हैं।

विज्ञापन

3 of 6
Train to Busan - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेन टू बुसान - अमेजन प्राइम

ज़ोंबी के सर्वनाश पर बनी यह दक्षिण कोरियाई फिल्म कुछ ऐसी है जिसे मिस नहीं करना चाहिए। फिल्म का प्रीमियर 2016 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में हुआ था। इसमें एक पिता और उसके बेटे के बीच के खूबसूरत रिश्ते को दिखाया गया है। कैसे पिता अपने बेटे को बचाने के लिए किसी भी हद काे पार कर जाता है।

4 of 6
The Unholy - फोटो : सोशल मीडिया

द अनहोली : नेटफ्लिक्स

इस फिल्म में एक पत्रकार की कहानी बताई गई है। जो अपनी खोई हुई इमेज को वापस पाने के लिए एक सनसनीखेज कहानी की तलाश कर रहा है। सुनने में अक्षम लड़की एलिस, वर्जिन मैरी को देखते ही सुनने, बोलने और यहां तक कि बीमारों को ठीक करने लगती है। लेकिन, जब एक पत्रकार मामले की जांच करता है तो उसे एक साजिश का पता चलता है। पूरे घटनाक्रम के दौरान कई हत्याएं होती हैं, कुछ चमत्कार भी होते हैं। कुल मिलाकर यह फिल्म एक कम्प्लीट पैकेज है।

विज्ञापन

5 of 6
SPILT - फोटो : सोशल मीडिया

स्प्लिट - नेटफ्लिक्स

एम नाइट श्यामलन द्वारा निर्देशित स्प्लिट एक साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में एक्स-मेन प्रसिद्ध जेम्स मैकएवॉय और एना टेलर-जॉय हैं। फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो एक सइको विकार से ग्रस्त है। वह तीन लड़कियों का अपहरण कर लेता है, जिसके बाद कई भयानक घटनाएं घटित होती हैं। और यही फिल्म का आधार बनती हैं। यह सबसे अच्छी हॉरर फिल्मों में से एक है जिसे आप भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lights out - फोटो : सोशल मीडिया

लाइट आउट - अमेजन प्राइम वीडियो 

फिल्म एक ऐसे भूत के बारे में है जो अंधेरा होते ही कहीं ज्यादा ताकतवर हो जाता है। इस फिल्म में रेबेका और उसका प्रेमी मिलकर रेबेका की मां और उसकी काल्पनिक दोस्त डायना के बीच संबंधों की जांच करने की कोशिश करते हैं। जब उसके सौतेले पिता की एक सुपरनेचुरल एनटीटी द्वारा हत्या कर दी जाती है। बता दें कि इस फिल्म का पिक्चराइजेशन इतना पावरफुल है कि हर सीन में आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें