दीपिका पादुकोण ने उन खबरों को एक सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें ये कहा गया था कि उन्होंने रणवीर सिंह के साथ मिलकर रणबीर कपूर का मजाक बनाया है।
रणबीर कपूर की फिल्म 'बेशरम' के फ्लॉप होने के बाद ये खबरें आई थीं जिसमें बताया गया था कि गोवा में अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण ने अपने कोस्टार रणवीर सिंह के साथ मिलकर 'बेशरम' के फ्लॉप होने पर रणबीर की जमकर हूटिंग की थी।
यही नहीं उन्होंने 'बेशरम' की असफलता के लिए रणबीर की मसकरी एक्टिंग को ही जिम्मेदार ठहराया था। लेकिन 'रामलीला' के एक प्रमोशन इवेंट के दौरान दीपिका ने ये साफ कह दिया कि उन्होंने ऐसा बिल्कुल भी नहीं किया। यहां तक कि उन्होंने तो बेशरम फिल्म अब तक देखी ही नहीं है।
दीपिका ने कहा कि रणबीर उनके अच्छे दोस्त हैं और वो कभी भी इस तरह की बात नहीं कर सकतीं। वो ये भी बोली की पता नहीं कैसे ऐसी अफगाह उड़ाई गई है।