सैफ अली खान की बीवी करीना कपूर ने सैफ अली खान के बेडरूम सीन पर अपनी राय रखी है।
अभिनेत्री करीना कपूर को पति सैफ़ अली ख़ान के दूसरी हीरोइनों के नज़दीक जाने और उनसे रोमांस करने से क़त्तई गुरेज़ नहीं है लेकिन फ़िल्मी पर्दे पर। सीन की डिमांड पर वह ऐसा कर सकते हैं।
अपनी फ़िल्म 'गोरी तेरे प्यार में' के प्रमोशन पर करीना कपूर ने पत्रकारों से ये बातें कहीं। वे अपने और सैफ के कैरियर पर चर्चा कर रही थीं।
करीना ने कहा, "मुझे सैफ़ के अंतरंग दृश्यों से क़त्तई परहेज़ नहीं है। हम अपनी निजी ज़िंदगी को अपने प्रोफ़ेशन से बिलकुल अलग रखते हैं। मुझे पता है कि सैफ़ को एक कलाकार होने के नाते ये सब करना पड़ता है।"
करीने ने आगे कहा, "सैफ़ को हीरोइन के साथ बिलकुल अंतरंग होना चाहिए. गाना अगर रोमांटिक है तो उन्हें बिलकुल रोमांटिक हीरो की तरह नज़र आना चाहिए. उन्हें पर्दे पर अपनी को-स्टार के साथ बेहतरीन नज़र आना चाहिए।"