फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: 'ओम शांति ओम' के 16 साल पूरे होने के जश्न में डूबीं दीपिका, खास तरीके से फैंस का जताया आभार

Thu, 09 Nov 2023 10:04 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दीपिका ने 'ओम शांति ओम' से अपनी करियर की शुरुआत की थी, जिसमें शाहरुख खान भी मुख्य भूमिका में थे। आज उनकी पहली फिल्म की रिलीज को 16 साल पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन
ओम शांति ओम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर दीपिका पादुकोण की गिनती इंडस्ट्री की सबसे महंगी और नामचीन अभिनेत्रियों में होती है। दीपिका न केवल अपने लुक्स के कारण बल्कि अपने दमदार अभिनय के चलते भी लाइमलाइट बटोरती हैं। दीपिका पादुकोण ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर यह मुकाम हासिल किया है कि वह सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बन गई हैं। लेकिन लोग उनमें आज भी 'ओम शांति ओम' वाली मासूमियत तलाशते हैं। उनके करियर की पहली फिल्म ने 16 साल पूरे कर लिए हैं, जिसका जश्न अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फैंस के आर्टवर्क साझा करके मनाया।

विज्ञापन

दीपिका ने मनाया 'ओम शांति ओम' का जश्न
दीपिका पादुकोण ने सिनेमा जगत में एक लंबा सफर तय किया है। वह अपने अभिनय कौशल से सभी के दिलों पर राज कर रही हैं। दीपिका ने 'ओम शांति ओम' से अपनी करियर की शुरुआत की थी, जिसमें शाहरुख खान भी मुख्य भूमिका में थे। आज उनकी पहली फिल्म की रिलीज को 16 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने अपने करियर की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का जश्न मनाने और अपने फैंस का आभार व्यक्त करने के लिए अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा किए। 
विज्ञापन


फैंस को दिखाई अपने सफर की झलक
दीपिका की पहली फिल्म की रिलीज को 16 साल पूरे हो गए हैं और इस खास मौके पर अभिनेत्री ने थ्रोबैक क्लिप की एक सीरीज शेयर की, जिसने फैंस के दिलों को छू लिया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दीपिका पादुकोण ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'आभार।' दूसरी स्टोरी पर एक्ट्रेस ने फैन आर्ट शेयर की और तीसरी में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने 16 वर्षों के सफर को साझा किया।
विज्ञापन




इस फिल्म में नजर आएंगी दीपिका
बता दें, 'ओम शांति ओम' साल 2007 में रिलीज हुई थी। फराह खान द्वारा निर्देशित और गौरी खान द्वारा निर्मित फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, किरण खेर, श्रेयस तलपड़े, अर्जुन रामपाल, युविका चौधरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म 'पठान' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। इसके साथ ही दीपिका अगली बार फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें