फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: स्टार किड्स को बेहतर भूमिकाएं मिलने से निराश महसूस करने लगी थीं कृति, अभिनेत्री ने किया खुलासा

Sun, 07 Apr 2024 01:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कृति सेनन बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी फिल्म क्रू इन दिनों धमाल मचा रही है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने करियर में आए उतार-चढ़ाव पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने कई हैरान कर देने वाले खुलासे भी किए।
विज्ञापन
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृति सेनन की फिल्म क्रू इन दिनों टिकट खिड़की पर छाई हुई है। फिल्म में उनके अभिनय की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक धुआंधार कमाई की है। फिल्म की सफलता के बीच, हाल ही में कृति अपने करियर पर खुलकर बात करती नजर आईं। 

विज्ञापन

Ram Charan-Klin Kaara: इंतजार हुआ खत्म, जन्म के बाद से पहली बार दिखीं राम चरण की बिटिया क्लिन कारा

बेहतर काम न मिलने से परेशान थीं कृति
एक बातचीत में कृति ने बताया कि एक समय ऐसा था जब कई स्टारकिड्स जो खुद को साबित नहीं कर सके थे, उन्हें फिर भी मौके मिलते देख उन्हें निराशा होती थी। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें पता था कि जो अवसर उन्हें मिल रहे हैं, वे उससे भी बेहतर काम कर सकती हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने यह भी बताया कि कैसे फिल्म मिमी के बाद उनके लिए चीजें गईं। कृति ने कहा, “एक ऐसा भी समय था जब मैं काफी बेचैन रहती थी,  क्योंकि मुझे पता था कि मुझे जो मौके मिल रहे हैं, उनसे मैं अपनी अभिनय की क्षमता उतनी ज्यादा नहीं दिखा पा रही थी। मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी, जिससे एक अभिनेत्री के रूप में मैं अपनी क्षमता को साबित कर सकूं। मैं हमेशा यही कहती हूं कि एक अभिनेता के तौर पर आपको जितना बड़ा घड़ा मिलेगा आप उतना ही भर सकते हैं। अगर आपको छोटा बर्तन दिया जाएगा तो आप उतना ही पानी भर सकते हैं। अगर आपको बड़ा दिया जाएगा तो आप और भर सकते हैं। इसलिए मैं बहुत लंबे समय से उस बड़े बर्तन की तलाश में थी।"

स्टारकिड्स को लेकर कही यह बात
उन्होंने आगे आगे कहा, “मैं निराश हो रही थी, क्योंकि मुझे पता था कि मैं क्या कर सकती हूं। मुझे पता था मैं और अच्छा काम कर सकती हूं, लेकिन तब मेरे पास ऐसा कोई प्रोजेक्ट नहीं  था। उस समय कुछ नए चेहरे भी आए थे, जिनमें से कुछ फिल्मी पृष्ठभूमि से थे। उन्हें कुछ भी न करने के बाद भी मौके मिल रहे थे। इसको लेकर मैं सोचती थी कि यह कैसे हो सकता है।" कृति ने आगे कहा, “तब वह एक ऐसा दौर था जब मुझे कुछ और चाहिए था। फिर मेरे पास मिमी आई। मेरा मानना है कि हर चीज के सही समय पर होने के लिए कोई न कोई वजह होती है। मुझे लगता है कि शायद मिमी मेरे पास तब आई जब मैं वास्तव में उस भूमिका  के साथ न्याय करने के लिए तैयार थी। शायद इसी कारण से पहले ऐसे कोई फिल्म मेरे पास नहीं आई।" 
विज्ञापन

क्रू मचा रही धमाल
क्रू की बात करें तो फिल्म में  करीना कपूर खान और तब्बू भी हैं। फिल्म की कहानी तीन एयर होस्टेस के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो यह अब तक कुल 52.75 करोड़ की कमाई कर चुकी है। माना जा रहा है कि रविवार यानी 8 अप्रैल को फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर से उछाल आ सकता है।
The Great Indian Kapil Show Ep 2 Review: दूसरे एपिसोड में ही फीकी पड़ी कपिल की कॉमेडी दुकान, टॉक शो होता बेहतर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें