सीरीज 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' की कहानी को लेकर किया खुलासा
पिछले दिनों डिज्नी प्लस हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी शेयर की गई है। पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'गायकवाड़ का रिश्ता महाराष्ट्र के साथ अभी खत्म नहीं हुआ है! आप भी तो यही चाहते थे। हॉटस्टार स्पेशल 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' का तीसरा सीजन जल्द आ रहा है।'
Auhaam Review: ‘क्राइम पेट्रोल’ का बिग स्क्रीन संस्करण बनी ‘औहाम’, सिनेमाघरों तक दर्शकों को लाना बड़ी चुनौती
महाराष्ट्र में हुए सत्ता बदलाव पर आधारित है कहानी
अब हाल ही में, इस वेब सीरीज के दो किरदारों ने एक इंटरव्यू में अगले सीजन की कहानी को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। इस इंटरव्यू में सचिन पिलगांवकर और अतुल कुलकर्णी से पूछा गया कि क्या अगले सीजन में महाराष्ट्र में हुए सत्ता बदलाव को दिखाया जाएगा। इस पर दोनों अभिनेता कहते हैं, ‘हमने एक या डेढ़ साल पहले यह सीरीज शूट करना शुरू किया था और इस शूटिंग से एक साल पहले यह कहानी लिखी गई थीष इसलिए मुझे हमेशा यह डर लगा रहा, पिछले कुछ दिनों से कि कई हमारे राइटरस का क्रेडिट छीन न जाए। लोगों को यह न लगे कि आपने जो हो रहा है, वहां से उठा लिया, लेकिन हुआ उल्टा है, इस पॉलिटिक्स ने हमसे प्रेरणा ली है।’
Jackie Shroff: अनिल कपूर पब्लिक में क्यों छूते हैं जैकी श्रॉफ के पैर? जग्गू दादा ने बताई चौंकाने वाली वजह
यह किरदार आएंगे नजर
सचिन पिलगांवकर ने अतुल की बात को सपोर्ट करते हुए कहा कि मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगा लेकिन जिंदगी इत्तेफाक से हैं। कल भी इत्तेफाक थी और आज भी इत्तेफाक है। बता दें कि इस पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज में अतुल कुलकर्णी, प्रिया बापट, सचिन पिलगांवकर, सुशांत सिंह जैसे सितारे अहम रोल में हैं।