कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा यानी जानी मास्टर को 21 साल की लड़की के शारीरिक शोषण के आरोप में जेल में हैं। अब इस मामले में जानी बाशा के भतीजे शमीर ने यौन शोषण का आरोप लगाने वाली लड़की के खिलाफ केस दर्ज किया है। शमीर ने अपनी एफआईआर में शमीर ने कहा कि जब वह हैदराबाद और मुंबई में शूटिंग के लिए जानी मास्टर के साथ गए थे, उसी लड़की ने उनका यौन शोषण किया था।
जानी बाशा के भतीजे ने लड़की के खिलाफ की एफआईआर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शमीर ने लड़की पर आरोप लगाया कि उसने रेस्टरूम में उनका शारीरिक शोषण किया था। शमीर ने पुलिस से पोस्को एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शमीर की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Triptii Dimri: बिग बॉस 18 के प्रतियोगी विवियन डीसेना के बारे में तृप्ति डिमरी का खुलासा, बोलीं- उनके पसंदीदा..
रद्द कर दिया गया नेशनल फिल्म समारोह का निमंत्रण
जानी मास्टर को 6 अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक नेशनल फिल्म समारोह में शामिल होने के लिए बेल मिली थी। हालांकि, बाद में उनके इस निमंत्रण को ही रद्द कर दिया गया था। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की उपनिदेशक इंद्राणी बोस के पत्र में कहा गया, 'पोस्को अधिनियम के तहत अपराध के आरोप सामने आने से पहले शेख जानी बाशा को वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भाग लेने का पत्र दिया गया था। आरोपों की गंभीरता और मामला कोर्ट तक पहुंचने को देखते हुए सक्षम प्राधिकारी ने जानी मास्टर को फिल्म थिरुचित्रम्बलम के लिए वर्ष 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निलंबित करने का निर्णय लिया है'।
Hania Aamir: हानिया आमिर को कहते हैं 'पाकिस्तान की आलिया', आलिया भट्ट को लेकर अभिनेत्री ने कही दिलचस्प बात
गोवा से किया था गिरफ्तार
जानी बाशा को गोवा से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से वह जेल में हैं। जानी बाशा पर पास्को एक्ट के तरह मामला दर्ज किया गया है। उन पर आईपीसी की धारा 376, 506 और 323 लगाई गई हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जानी बाशा पर लड़की के साथ कई बार यौन शोषण किए जाने का आरोप लगा है। वह मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई में जानी के साथ शूटिंग के दौरान थीं, इस शूटिंग दौरान लड़की के साथ ऐसा शोषण करने का आरोप लगा है।