आर्टिकल 370
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक दिन पहले ही पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने भी फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला किया था। आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित यह फिल्म 23 फरवरी को रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम विष्णु देव साय ने कहा, 'फिल्म में कश्मीर की स्थिति को बहुत अच्छे से दर्शाया गया है। यह फिल्म हमें बताती है कि कैसे अनुच्छेद 370 के कारण कश्मीर विकास में काफी पिछड़ गया था और फिर कैसे हमारे नेताओं को इसे खत्म करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।'