अभिनेत्री सेलिना जेटली आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। ‘नो एंट्री’ ‘सी कंपनी’ और ‘मनी है तो हनी है’ जैसी फिल्मों में नजर आईं अभिनेत्री इन दिनों अपने पति और तीनों बच्चों के साथ ऑस्ट्रिया में रह रही हैं। सेलिना जेटली हाल ही में अपने करियर और इंडस्ट्री में कमबैक को लेकर बात करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कॉमेडी और लव स्टोरीज पर आधारित फिल्मों में काम करने की इच्छा जाहिर की।