फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ शिकायत दर्ज, राह चलते शख्स को कार से मारी टक्कर

Tue, 07 Sep 2021 10:06 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई है।
रजत बेदी ने बीती शाम रात राह चलते एक शख्स को कार से टक्कर मार दी। 
पुलिस को दिए बयान में रजत ने बताया कि शख्स को उनकी कार से टक्कर लग गई थी।
विज्ञापन
रजत बेदी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई है। जानकारी के मुताबिक रजत बेदी ने बीती शाम रात राह चलते एक शख्स को कार से टक्कर मार दी। हालांकि रजत घायल शख्स को छोड़कर भागे नहीं बल्कि कूपर अस्पताल लेकर गए, जहां घायल का इलाज किया जा रहा है। हॉस्पिटल में एडमिट कराने के बाद रजत ने पीड़ित के परिवार को सूचित किया, साथ ही पीड़ित की पत्नी से मदद का वादा किया।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में रजत ने बताया कि शख्स को उनकी कार से टक्कर लग गई थी। रजत बेदी के खिलाफ IPC की धाराओं और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत FIR दर्ज हो गई है।


रजत बेदी भारतीय फिल्म अभिनेता और टेलीविजन निर्माता हैं, जो कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन्हें कोई मिल गया (2003) के अपने राज सक्सेना के किरदार निभाने के कारण जाना जाता है। इसके अलावा ये चालीस से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें रक्त (2004), खामोश... खौफ की रात (2005) और रॉकी-दी रिबल (2006) हैं। रजत बेदी को कोई मिल गया, करन अर्जुन और हैलो कौन फिल्मों से पहचान मिली। वह जानी दुश्मन में सन्नी देओल और सुनील शेट्टी के साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल वे फिल्मी दुनिया से दूर हैं और बिजनेस करते हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें