शुभनीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
'भारत दौरा रद्द होने से बेहद निराश हूं...'
शुभ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, 'पंजाब, भारत से आने वाले एक युवा रैपर-गायक के रूप में, अपने संगीत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर रखना मेरे जीवन का सपना था। लेकिन हाल की घटनाओं ने मेरी कड़ी मेहनत और प्रगति को प्रभावित किया है। इसलिए मैं अपनी निराशा और दुख को व्यक्त करने के लिए कुछ शब्द कहना चाहता था। मैं भारत में अपना दौरा रद्द होने से बेहद निराश हूं। मैं अपने देश में, अपने लोगों के सामने प्रदर्शन करने के लिए बहुत उत्साहित था। तैयारियां जोरों पर थीं और मैं पिछले दो महीनों से पूरे दिल और आत्मा से इसके लिए प्रैक्टिस कर रहा था। और मैं बहुत उत्साहित, खुश और प्रदर्शन के लिए तैयार था। लेकिन मुझे लगता है कि नियति की कुछ और ही मंजूर था'।