फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ब्रदर्स' के पंच ने दिखाया दम, छप्पर फाड़ के बरसा पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'ब्रदर्स' ने शुक्रवार के बाद शनिवार को भी जबर्दस्त बिजनेस किया है। फिल्म ने स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर काफी अच्छा बिजनेस किया है। शनिवार को फिल्म के बिजनेस में उछाल आया।
विज्ञापन


फिल्म ने अपने पहले दो दिन में 36.63 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
  #Brothers biz witnesses EXCELLENT growth on Sat. Fri 15.20 cr, Sat 21.43 cr. Total: ₹ 36.63 cr. Should have a STRONG Sunday too. — taran adarsh (@taran_adarsh) August 16, 2015
विज्ञापन

स्वतन्त्रता दिवस की छुट्टी आई फिल्म को रास

हाल ही में देखा जा रहा है, कि किसी भी त्यौहार के मौसम में फिल्म को रिलीज करना काफी फायदेमंद साबित होता है। स्वतन्त्रता दिवस का पर्व भी ऐसे ही मौकों में शामिल हो गया है। शुक्रवार को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'ब्रदर्स' के लिए स्वतन्त्रता दिवस शानदार रहा। फिल्म ने शनिवार को 21.43 करोड़ की कमाई की।

शुक्रवार को रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 15.20 करोड़ की कमाई की। इसके अगले दिन फिल्म की कमाई में जबर्दस्त उछाल आया। फिल्म की कमाई 36.63 करोड़ हो गई है, अब फिल्म से इतवार को भी बेहतर कमाई के साथ एक बड़े वीकएंड कलेक्शन की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें