फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meera Syal: ब्रिटिश-भारतीय मीरा स्याल को दी जाएगी बाफ्टा फेलोशिप, एक्ट्रेस ने जाहिर की खुशी

Mon, 01 May 2023 03:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बाफ्टा से पहले मीरा को नाटक और साहित्य में उनके योगदान के लिए एमबीई और सबीई से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
मीरा स्याल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल की ब्रिटिश अभिनेत्री मीरा स्याल को बाफ्टा (ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स) फेलोशिप से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि यह किसी व्यक्ति को फिल्म, खेल या टेलीविजन के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

विज्ञापन


पंजाबी परिवार में हुआ जन्म
साान्या को 'गुडनेस ग्रेशियस मी' और 'द कुमार्स एट न. 42' में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस ने वर्षों में एक पुरस्कार विजेता कलाकार, स्क्रिप्ट राइटर और उपन्यासकार के रूप में अपनी पहचान बनाई है। मीरा को 14 मई को रॉयल फेस्टिवल हॉल में बाफ्टा टेलीविजन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि 61 वर्षीय मीरा स्याल का जन्म पंजाबी परिवार में हुआ। उनकी परवरिश इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स में हुई है। 
Ab Dilli Dur Nahin: रिक्शा चालक के बेटे के IAS बनने की कहानी है 'अब दिल्ली दूर नहीं', दिल छू लेगा ट्रेलर
विज्ञापन


मीरा स्याल ने जाहिर की खुशी
बाफ्टा से पहले मीरा को नाटक और साहित्य में उनके योगदान के लिए एमबीई और सबीई से सम्मानित किया जा चुका है, यह सम्मान उन्हें दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने दिया था। बाफ्टा सम्मान को लेकर मीरा स्याल ने कहा, 'मैं बाफ्टा फेलोशिप को लेकर बेहद खुश हूं और रोमांचित हूं।' उन्होंने कहा, 'मुझे इस बात की विशेषरूप से खुशी है कि इस साल के अवॉर्ड समारोह में बाफ्टा के लर्निंग प्रोग्राम में प्रतिभागियों को सलाह देने और उन्हें सहयोग करने का अवसर भी जुड़ गया है। मैं उम्मीद करती हूं कि यहां मुझे कई प्रतिभाशाली प्रतिभागियों से जुड़ने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन

Nikki Tamboli: निक्की तंबोली का ये है सुकेश चंद्रशेखर कनेक्शन, अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मिला बड़ा मौका

कला के क्षेत्र में दिया योगदान
बता दें कि मीरा जल्द ही दो सीरीज- 'द व्हील ऑफ टाइम' और 'मिसेज सिद्धू इन्वेस्टिगेट्स' में दिखाई देंगी। मीरा स्याल ने अपने चार दशक के करियर में कई आर्टिस्टिक शैलियों में यूके की क्रिएटिव आर्ट्स में अपनी आवाज दी है। इसके अलावा उन्होंने पर्दे पर कई दमदार रोल अदा किए हैं और साथ ही रेडियो ड्रामा में भी उनकी भूमिका रही है।
Aaryan Khan: '150 रुपया देगा...', आर्यन के क्लोदिंग ब्रांड की कीमत देख चकराया लोगों का सिर, मजेदार मीम्स वायरल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें