फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaryan Khan: '150 रुपया देगा...', आर्यन के क्लोदिंग ब्रांड की कीमत देख चकराया लोगों का सिर, मजेदार मीम्स वायरल

Mon, 01 May 2023 03:20 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आर्यन खान की क्लोदिंग ब्रांड की वेबसाइट लाइव होते ही उसपर जमकर ट्रैफिक आ गया। जिसके चलते वेबसाइट क्रैश हो गई और उसे दोबारा से लाइव करना पड़ा। इस दौरान कपड़ों के रेट देखने के बाद उसपर जमकर मीम्स बन रहे हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हाल ही में वह एक स्ट्रीटवियर ब्रांड के विज्ञापन में अपने पिता को निर्देशित करते नजर आए हैं। आर्यन का यह ब्रांड खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें वह अपने पिता शाहरुख खान के साथ नजर आए हैं। बीते रविवार को इस ब्रांड की वेबसाइट लाइव हो गई है और इसपर कपड़ों की कीमत ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। इसपर सोशल मीडिया पर खूब फनी मीम्स बन रहे हैं जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


वायरल हो रहे मीम्स
आर्यन खान की क्लोदिंग ब्रांड की वेबसाइट लाइव होते ही उसपर जमकर ट्रैफिक आ गया। जिसके चलते वेबसाइट क्रैश हो गई और उसे दोबारा से लाइव करना पड़ा। इस दौरान कपड़ों के रेट देखने के बाद उसपर जमकर मीम्स बन रहे हैं जो कि खूब वायरल हो रहे हैं। एक मीम में एक यूजर ने प्लेन ब्लैट टीशर्ट के साथ पड़ोस में पेंट का डिब्बा रखने के बाद लिखा, आप जानते हैं कि आपको क्या करना है, 562 रुपये में काम हो जाएगा बस। 





विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Adah Sharma : ‘केरल की लड़कियां गोरी नहीं होती’ यूजर के इस कमेंट पर भड़की अदा शर्मा, जमकर सुनाई खरी-खोटी

वेब सीरीज डायरेक्ट करते नजर आएंगे
वहीं एक और यूजर ने क्लोदिंग ब्रांड को टैग करते हुए फिर हेरा फेरी फिल्म का सीन 150 रुपया देगा वाला मीम साझा किया है। वहीं एक अन्य शख्स ने फिल्म से जुड़ा एक और मजेदार क्लिप मीम के रूप में साझा किया है। इन फनी मीम्स को देखकर लोगों की हंसी छूट जाएगी। इन सबसे इतर आर्यन खान ने पिता के साथ एड शूट के एक्सपीरियंस पर भी बात की। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो आर्यन खान कार्टून फिल्मस में जहां अपनी आवाज दे चुके हैं, वहीं जल्द ही वह वेब सीरीज डायरेक्ट करते हुए भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें