फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fighter: 'फाइटर' के गानों के लिए क्रेडिट न मिलने से निराश थे कोरियोग्राफर, ऋतिक रोशन ने उठाया बड़ा कदम

Sun, 31 Dec 2023 10:28 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फाइटर 25 जनवरी को भारत के 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के अलावा करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, महेश शेट्टी और तलत अजीज जैसे कलाकार भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
बॉस्को मार्टिस, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल पर ऋतिक रोशन की फिल्म  फाइटर रिलीज होने वाली है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में इस फिल्म के दो गाने रिलीज किए गए हैं, जो दर्शकों के जुबां पर चढ़ चुके हैं। इन दोनों गानों, 'शेर खुल गए' और 'इश्क जैसा कुछ' को बॉस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है। गाने के मिल रहे प्यार के बीच ऋतिक रोशन ने इन गानों के क्रेडिड को लेकर ऐसा कदम उठाया है कि हर तरफ उनकी प्रशंसा हो रही है।

विज्ञापन

Jamal Kudu: सलमान खान ने धर्मेद्र के साथ 'जमाल कुडू' पर किया शानदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

बॉस्को ने व्यक्त की थी निराशा
दरअसल, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए गाने में कोरियोग्राफर को क्रेडिट न दिए जाने पर बॉस्को मार्टिस ने हाल ही में निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि अभिनेताओं और गाने पर पूरे देश को नचाने वाले कोरियोग्राफर को छोड़कर प्रोमो में सभी को क्रेडिट मिलता है। जब ऋतिक रोशन ने उनकी समस्या सुनी तो उन्होंने 29 दिसंबर को निर्देशक सिद्धार्थ आनंद से बात करने के बाद सुनिश्चित किया कि क्रेडिट शामिल किया जाए।

ऋतिक ने दिलाया हक
मीडिया रिपोर्ट्स में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि ऋतिक इस बात से सहज नहीं थे कि एक कोरियोग्राफर को उसका उचित हक नहीं मिल रहा है। अभिनेता की पहल के बाद शुक्रवार दोपहर तक गाने के यूट्यूब संस्करण में पूरी क्रेडिट सूची जोड़ दी गई, जिसमें कोरियोग्राफर- बॉस्को-सीजर, रेमो डिसूजा और पीयूष-शाजिया के नाम भी शामिल थे। सूत्र ने बताया कि यह देखना बाकी है कि अन्य प्रोडक्शन हाउस इसे आदर्श बनाएंगे या नहीं। रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख भी किया गया है कि ऋतिक ने अपनी टीम को अपने भविष्य के प्रोजेक्ट्स में इस बात का ध्यान रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इन दिन रिलीज होगी फाइटर
फाइटर की बात करें तो यह फिल्म 25 जनवरी को भारत के 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, महेश शेट्टी और तलत अजीज जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। इससे पहले साल की शुरुआत में सिद्धार्थ की फिल्म 'पठान' रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया था। 
Box Office Report: डंकी और सलार ने फिर पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर एनिमल का रहा इतना कारोबार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें