वीकएंड के वार में खूब जमेगा रंग
इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यह छोटा सा क्लिप बिग बॉस 17 के सेट का है। आगामी वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान, गायक मीका सिंह के साथ अनुभवी अभिनेता धर्मेंद्र की मेजबानी करेंगे। वहीं, कृष्णा अभिषेक भी सभी के साथ रंग जमाते हुए नजर आएंगे।
जमाल कुडू गाने पर थिरके सितारे
शो के मेकर्स की ओर से जारी किए गए वीडियो में कृष्णा सभी से जमाल कुडू पर बॉबी के ग्लास बैलेंसिंग डांस स्टेप को दोहराने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। गाना बजता है और मंच पर मौजूद सभी लोग अपने सिर पर गिलास को संतुलित करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान सलमान मजाक से गिलास गिरा देते हैं और हाथ से पकड़ लेते हैं। वायरल गाने पर धर्मेंद्र को हाथ में गिलास लिए हुए थिरकते देखा जा सकता है। वीडियो में कृष्णा ने मजाक में कहते दिखते हैं, "पंजाबियों को कौन खाली गिलास देता है।"
आयशा-मुनव्वर को पड़ी सलमान की फटकार