फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजह अश्लीलता और रोक दी गईं ये फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोनी की फिल्म रागिनी एमएमएस का जमकर विरोध हो रहा है। फिल्म में परोसी गई अश्लीलता इसकी मुख्य वजह है। लेकिन ये कोई पहला उदाहरण नहीं है। बॉलीवुड में ऐसी तमाम फिल्में आई जिनमें भरपूर अश्लीलता थी जिसके कारण इनका जमकर विरोध हुआ। इसमें राज कपूर की राम तेरी गंगा मैली से लेकर पूनम पांडे की नश्ाा तक ये लिस्ट काफी लंबी है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष हुआ 'रामलीला' का विरोध

पिछले वर्ष धूम मचाने वाली फिल्म 'रामलीला' अश्लील दृश्यों और द्विअर्थी संवादों के कारण विवादों में आ गई थी। रिलीज से ठीक पहले इसे कोर्ट कार्यवाही का सामना भी करना पड़ा।

लोगों ने फिल्म का जमकर विरोध किया पोस्टर फूंके और नारेबाजी भी की। कोर्ट ने भी एक समय तयशुदा समय पर फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी लेकिन बाद में फिल्म में कांट छांट करने के बाद इसका नाम बदल कर समय पर रिलीज कर दिया गया।

राजकपूर पर भारी पड़ी 'राम तेरी गंगा मैली'

बोल्ड और अश्लील फिल्मों की बात करें तो शो मैन राजकपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' को आज भी कोई पीछे नहीं छोड़ पाया है। ये फिल्म तब आई थी जब फिल्मों में अश्लीलता कम हुआ करती थी लेकिन राज कपूर ने फिल्म में मंदाकिनी को महज केवल साड़ी में पानी के नीचे नहलाकर हंगामा ही बरपा दिया।

मंदाकिनी के राजीव कपूर के साथ इंटीमेट दृश्य भी खूब चर्चा में रहे। फिल्म के टाइटल पर लोग खूब नाराज हुए और इसकी रिलीज की शुरआत से बाद तक हंगामा मचता रहा। जिसने राजकपूर की खूब किरकिरी करवाई। फिल्म 80 के दशक में आई थी।

सत्यम शिवम सुंदरम

सुनने में तो ये फिल्म किसी धार्मिक फिल्म होने का संदेश देती है पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं था। राजकपूर  ने 70-80 के दशक में जीनत अमान और शशि कपूर को लेकर ये फिल्म बनाई थी।

जिसमें जीनत अमान ने एक्सपोजर का ऐसा नजारा पेश किया जो कोई सोच भी नहीं सकता था। शशि कपूर के साथ उनका स्मूच और बेहद इंटीमेट दृश्यों की भरमार थी। फिल्म को विरोध का सामना करना पड़ा।

विवादों में आ गया लेस्बियन लव

दीपा मेहता ने जब समलैंगिगता पर आधारित फिल्म 'फायर' बनाई तो पूरा देश आग-बबूला हो गया। फिल्म में शबाना आजमी और नंदिता दास मुख्य भूमिका में थीं। ‌
इस फिल्म का जमकर विरोध हुआ। फिल्म के पोस्टर जलाए गए और निर्माता को धमकी भी दी गई। दीपा मेहता की ही फिल्म वाटर भी विवादास्पद फिल्मों में एक रही।

रेप सीन को लेकर हुआ ‌बैंडिट क्वीन का विरोध

दस्यू डकैत फूलन देवी की कहानी को जब शेखर कपूर ने पर्दे पर उतारने से पहले ही विरोध शुरु हो गया था। फिल्म में कई विवादास्पद बलात्कार के दृश्य थे तो गालियों और हिंसा की भरमार थी। खुद फूलन देवी ने इस फिल्म की रिलीज रोकने का प्रयास किया।


विज्ञापन

एक छोटी सी लव स्टोरी

मनीषा कोईराला की फिल्म 'एक छोटी सी लव स्टोरी' में15 साल के युवा लड़के को 26 साल की लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म की हीरोइन मनीषा ने फिल्म के डायरेक्टर पर उनकी डुप्लीकेट का प्रयोग करते हुए बेहद अश्लील सींन फिल्म में डालने का आरोप लगाया और इस पर स्टे लगाने की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें